1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. विदेश में नहीं देश में ही डीजल के रेट पर मिल रहा है पेट्रोल, जानिए कहां है सबसे कम कीमत

विदेश में नहीं देश में ही डीजल के रेट पर मिल रहा है पेट्रोल, जानिए कहां है सबसे कम कीमत

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Nov 16, 2016 04:57 pm IST,  Updated : Nov 16, 2016 04:59 pm IST

क्‍या आपको पता है कि देश के भीतर अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में काफी अंतर है। देश में सबसे सस्‍ता पेट्रोल पोर्ट ब्‍लेयर में 57.18 रु है।

विदेश में नहीं देश में ही डीजल के रेट पर मिल रहा है पेट्रोल, जानिए कहां है सबसे कम कीमत- India TV Hindi
विदेश में नहीं देश में ही डीजल के रेट पर मिल रहा है पेट्रोल, जानिए कहां है सबसे कम कीमत

नई दिल्‍ली। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने 15 नवंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 1.46 और 1.53 रुपए प्रति लीटर की कटौती करने की घोषणा की है। इस कटौती के बाद दिल्‍ली में पेट्रोल की नई कीमत 65.93 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल की प्रति लीटर कीमत 54.71 रुपए है। क्‍या आपको पता है कि देश के भीतर अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में काफी अंतर है।

देश में सबसे महंगा पेट्रोल भोपाल में बिकता है। वहां पेट्रोल की प्रति लीटर कीमत 73.03 रुपए है। इसी प्रकार देश में सबसे सस्‍ता पेट्रोल पोर्ट ब्‍लेयर में बिकता है। यहां पेट्रोल की कीमत 57.18 रुपए प्रति लीटर है। इस लिहाज से देखें तो यहां पेट्रोल की कीमत दिल्‍ली में मिलने वाले डीजल से लगभग बराबर ही है।

पेट्रोल पंप वाले इन 7 तरीकों से ऐसे देते हैं आपको धोखा, हमेशा रखें इन बातों का ख्याल

  • पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह अंतर एक तो राज्‍य सरकार द्वारा लगाए जाने वाले वैट और स्‍थानीय टैक्‍स की वजह से होता है।
  • दूसरा रिफाइनरी से दूरी के हिसाब से ट्रांसपोर्टेशन कॉस्‍ट का भी असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ता है।

तस्‍वीरों में देखिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से जुड़ी रोचक जानकारी

IOC

3 (78)IndiaTV Paisa

2 (79)IndiaTV Paisa

1 (86)IndiaTV Paisa

4 (77)IndiaTV Paisa

5 (73)IndiaTV Paisa

  • PTI11_16_2016_000073B
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा