1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पाकिस्तान में कालेधन को सफेद करने वाली स्कीम हुई सफल, मिले 80 अरब रुपए

पाकिस्तान में कालेधन को सफेद करने वाली स्कीम हुई सफल, मिले 80 अरब रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 30, 2018 07:11 pm IST,  Updated : Jul 01, 2018 11:29 am IST

पाकिस्तान को कर माफी योजना से कर के रूप में भारी-भरकम रकम मिली है। यह योजना पाकिस्तानी नागरिकों के विदेश में किये गये निवेश या संपत्तियों को वैध करने और रिटर्न में उनकी घोषणा के लिये शुरू की गई। पाकिस्तान में लगभग 5,000 लोगों ने अपनी विदेशी संपत्ति घोषित करते हुए रिटर्न दाखिल किया है और अब तक कर के रूप में करीब 80 अरब रुपए जमा होने की उम्मीद है। सरकार की यह योजना आज बंद हो रही है।

Pakistan black money scheme - India TV Hindi
Pakistan black money scheme 

नई दिल्ली। खराब आर्थिक दौर से गुजर रहे पाकिस्तान ने ब्लैक मनी को व्हाइट करने के लिए जो स्कीम लॉन्च की थी वह सफल रही है और पाकिस्तान को इससे मोटी कमाई होने जा रही है। पाकिस्तान को कर माफी योजना से कर के रूप में भारी-भरकम रकम मिली है। यह योजना पाकिस्तानी नागरिकों के विदेश में किये गये निवेश या संपत्तियों को वैध करने और रिटर्न में उनकी घोषणा के लिये शुरू की गई। पाकिस्तान में लगभग 5,000 लोगों ने अपनी विदेशी संपत्ति घोषित करते हुए रिटर्न दाखिल किया है और अब तक कर के रूप में करीब 80 अरब रुपए जमा होने की उम्मीद है। सरकार की यह योजना आज बंद हो रही है। 

कर के रूप में आने वाली इस रकम के अभी और बढ़ने की उम्मीद है। कराची के अरबपति कारोबारी हबीबुल्ला खान ने देश की सबसे बड़ी कर माफी योजना के तहत पाकिस्तान के बाहर 1.25 अरब डॉलर की नकद संपत्तियां घोषित की हैं। खान मेगा समूह के संस्थापक और चेयरमैन है। कर माफी योजना 10 अप्रैल 2018 को अध्यादेश के माध्यम से घोषित की गयी। 

पाकिस्तान में फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू (एफबीआर) के चेयरमैन तारिक महमूद पाशा ने कहा था कि कर माफी योजना के तहत वे कारोबारी जिनकी विदेश में संपत्तियां हैं या रीयल एस्टेट में निवेश है उनको अपनी संपत्ति को वैध बनाना चाहिए। कर माफी योजना की अंतिम तिथि 30 जून है। पाशा ने कहा कि माफी योजना के जरिए देश 4 अरब डॉलर तक जुटा सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा