1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वित्‍तीय संकट से बाहर निकला पाकिस्‍तान, केंद्रीय बैंक के गवर्नर ने किया दावा

वित्‍तीय संकट से बाहर निकला पाकिस्‍तान, केंद्रीय बैंक के गवर्नर ने किया दावा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 19, 2019 01:57 pm IST,  Updated : Feb 19, 2019 01:57 pm IST

लाहौर में एक निजी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाजवा ने कहा कि अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता समाप्त हो गई है, जबकि सरकार सही राह पर आगे बढ़ रही है और वह सभी आर्थिक चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है।

Imran Khan- India TV Hindi
Imran Khan Image Source : IMRAN KHAN

इस्‍लामाबाद। नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्‍तान के केंद्रीय बैंक गवर्नर ने मंगलवार को दावा किया है कि मित्र देशों की मदद की वजह से उनका देश वित्‍तीय संकट से बाहर आ चुका है और अर्थव्‍यवस्‍था सही राह पर आगे बढ़ रही है। स्‍टेट बैंक ऑफ पाकिस्‍तान के गवर्नर तारिक बाजवा का यह बयान सऊदी अरब द्वारा पाकिस्‍तान की विभिन्‍न परियोजनाओं में 20 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा के बाद आया है।

लाहौर में एक निजी विश्‍वविद्यालय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाजवा ने कहा कि अर्थव्‍यवस्‍था में अनिश्चितता समाप्‍त हो गई है, जबकि सरकार सही राह पर आगे बढ़ रही है और वह सभी आर्थिक चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है।

गवर्नर ने चालू खाता घाटा के बारे में भी बात की, जिसने चालू वित्‍त वर्ष के दौरान अर्थव्‍यवस्‍था का भारी नुकसान पहुंचाया है। प्रधानमंत्री इमरान खान की नई सरकार के समक्ष चालू खाता घाटा ही सबसे बड़ी चिंता का विषय है। खान ने बाहरी घाटे को कम करने के लिए वित्‍तीय मदद हासिल करने और निवेश पाने के लिए चीन, सऊदी अरब, यूएई, मलेशिया और तुर्की जैसे मित्र देशों की यात्रा की।

बाजवा ने क‍हा कि चालू खाता घाटे को खत्‍म करने के लिए एक योजना तैयार की गई है। उन्‍होंने कहा‍ कि घाटा देश के लिए बहुत बड़ी बाधा है और सरकार इसे कम करने के लिए अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष से राहत पैकेज पाने के लिए अभी भी बातचीत कर रही है।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा