Tuesday, January 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, जानिए आपके शहर में आज के तेल के भाव

आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, जानिए आपके शहर में आज के तेल के भाव

दिल्ली में 1 जनवरी से अब तक पेट्रोल और डीजल करीब साढ़े 3 रुपया प्रति लीटर महंगा हो गया है। नए साल में अब तक कीमतों में 13 बार बढ़त दर्ज हो चुकी है। वहीं पिछले एक साल में पेट्रोल 20 रुपये और डीजल 15 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

Edited by: India TV Paisa Desk
Published : Feb 09, 2021 09:47 am IST, Updated : Feb 09, 2021 09:47 am IST
फिर महंगा हुआ पेट्रोल...- India TV Paisa
Photo:PTI

फिर महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल

नई दिल्ली। पेट्रोल और ईंधन कीमतों में कटौती की उम्मीद कर रहे आम लोगों को आज कीमतों में बढ़त का झटका लगा है। लगातार तीन दिन से कीमतों में स्थिरता के बाद आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़त देखने को मिली है। आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़त की गई है। फिलहाल तेल के दाम अपने रिकॉर्ड स्तरों पर बने हुए हैं। कीमतों में तेजी कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की वजह से दर्ज हुई है

जानिए क्या है आपके शहर में तेल की कीमतें

दिल्ली में आज यानि 9 फरवरी को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़त हुई है। पेट्रोल फिलहाल 87.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.48 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है।

मुंबई में भी 9 फरवरी को पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़त देखने को मिली है। पेट्रोल के दाम आज 93.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 84.36 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गए हैं। 

कोलकाता में आज  पेट्रोल के दाम बढ़त के बाद 88.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 81.06 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं।    

चेन्नई में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़त देखने को मिली है। यहां आज पेट्रोल के दाम 89.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 82.66 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गए हैं।   

इसी तरह बेंगलुरु में भी पेट्रोल-डीजल कीमतों में बदलाव हुआ है। बेंगलुरू में पेट्रोल के दाम 90.22 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 82.13 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गए हैं। हैं। 

 

शहर      पेट्रोल (रुपये प्रति लीटर)      डीजल (रुपये प्रति लीटर)

लखनऊ    86.34                       77.84

भोपाल     95.21                       85.52

जयपुर     93.67                       85.68

चंडीगढ़     84.02                       77.19

पटना       89.74                      82.66

शिलांग      89.21                       81.84

 

यह भी पढ़ें: इस कंपनी के कर्मचारियों को मिलेगा तगड़ा बोनस, 700 करोड़ रुपये बांटने की योजना

यह भी पढ़ें: नए कृषि कानून का मिला लाभ, महामारी में एक कृषक उत्पादक संगठन ने किया 6.5 करोड़ रुपये का कारोबार

यह भी पढ़ें:खत्म होगी तेल कीमतों की टेंशन, आईआईटी दिल्ली ने खोजी पानी से सस्ते ईंधन बनाने की तकनीक

कीमतों में कितना हुआ बदलाव

दिल्ली में 1 जनवरी से अब तक पेट्रोल करीब 3.5 रुपया महंगा हो गया है। इसी के साथ डीजल भी करीब 3.5 रुपये महंगा हो चुका है। नए साल में अब तक कीमतों में 13 बार बढ़त दर्ज हो चुकी है। वहीं पिछले एक साल में पेट्रोल 20 रुपये और डीजल 15 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हो चुका है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement