1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. तेल की कीमतों में कटौती जारी, पेट्रोल डीजल के दाम अगस्‍त की कीमतों से भी नीचे पहुंचे

तेल की कीमतों में कटौती जारी, पेट्रोल डीजल के दाम अगस्‍त की कीमतों से भी नीचे पहुंचे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 11, 2018 06:47 am IST,  Updated : Nov 11, 2018 06:50 am IST

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत का दौर अभी भी जारी है। रविवार को पेट्रोल 16 पैसे सस्ता हो गया।

Petrol and Diesel Prices- India TV Hindi
Petrol and Diesel Prices

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत का दौर अभी भी जारी है। रविवार को पेट्रोल 16 पैसे सस्‍ता हो गया। वहीं डीजल की बात करें तो यहां पर भी आम लोगों को 12 पैसे की राहत मिली है। पिछली कीमतों पर गौर करें तो पेट्रोल डीजल की ये कीमतें अगस्‍त के आखिरी सप्‍ताह में देखने को मिली थीं। 26 अगस्‍त को पेट्रोल के दाम 77.78 रुपए प्रति लीटर थे। 

रविवार सुबह 6 बजे पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा जारी कीमत पर गौर करें तो दिल्‍ली में आज पेट्रोल की कीमतों में 16 पैसे की कटौती हुई है। इसके बाद यहां एक लीटर पेट्रोल के दाम घटकर 77.73 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं डीजल की बात करें तो यहां पर 12 पैसे की राहत मिली है। इस कटौती के बाद दिल्‍ली में डीजल के दाम घटकर 72.46 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। 

आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पर भी पेट्रोल की कीमतों में 16 पैसे की कमी की गई है। इस कटौती के बाद मुंबई में पेट्रोल के दाम घटकर 83.24 रुपए हो गए हैं। दूसरी ओर डीजल की बात करें तो यहां पर भी आपको 13 पैसे की राहत मिली है। इस ताजा कटौती के बाद मुंबई में डीजल के लिए आपको 75.92 रुपए प्रति लीटर खर्च करने होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा