1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price 19 December 2019: नौ दिन बाद बढ़े डीजल के दाम, फटाफट चेक करें पेट्रोल-डीजल का रेट

Petrol Diesel Price 19 December 2019: नौ दिन बाद बढ़े डीजल के दाम, फटाफट चेक करें पेट्रोल-डीजल का रेट

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Dec 19, 2019 08:06 am IST,  Updated : Dec 19, 2019 01:20 pm IST

पेट्रोल के दाम में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ जबकि तेल विपणन कंपनियों ने 9 दिनों से जारी स्थिरता के बाद डीजल की कीमत में 15 से 16 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है।

Petrol Diesel Price- India TV Hindi
Petrol Diesel Price

नई दिल्ली। बीते नौ दिनों की स्थिरता के बाद गुरुवार को डीजल के दाम में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई जबकि पेट्रोल के दाम में स्थिरता बनी रही। दिल्ली और कोलकाता में 15 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर डीजल महंगा हो गया है। पेट्रोल के दाम में लगातार दूसरे दिन स्थिरता रही जबकि उससे पहले लगातार छह दिनों तक पेट्रोल के दाम घटने से उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम पूर्ववत क्रमश: 74.63 रुपए, 77.29 रुपए, 80.29 रुपए और 77.58 रुपए प्रति लीटर बने हुए हैं। वहीं चारों महानगरों में डीजल की कीमत बढ़कर क्रमश: 66.19 रुपए, 68.60 रुपए, 69.43 रुपए और 69.97 रुपए प्रति लीटर पर बनी हुई है। अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।

रोज सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें​

पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है।

एसएमएस के जरिए पता करें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल का रेट​​

आप घर बैठे पेट्रोल-डीजल का रेट जानना चाहते हैं तो आप 9224992249 नंबर पर एसएमएस भेजकर दाम पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेजना पड़ेगा। मतलब साफ है कि आप अगर दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिए पेट्रोल-डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो आपको RSP 102072 लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा