1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दिल्ली में फिर पेट्रोल 72 रुपए प्रति लीटर पहुंचा, यहां चेक करें आज के Petrol-Diesel के दाम

दिल्ली में फिर पेट्रोल 72 रुपए प्रति लीटर पहुंचा, यहां चेक करें आज के Petrol-Diesel के दाम

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Sep 16, 2019 09:09 am IST,  Updated : Sep 16, 2019 09:09 am IST

तेल विपणन कंपनियों ने आज सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन रविवार को लगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी देखी गई थी। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में फिर पेट्रोल 72 रुपए लीटर से ऊंचे दाम पर मिलने लगा है।

petrol diesel price- India TV Hindi
petrol diesel price

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने आज सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन रविवार को लगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी देखी गई थी। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में फिर पेट्रोल 72 रुपए लीटर से ऊंचे दाम पर मिलने लगा है। रविवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल छह पैसे जबकि चेन्नई में सात पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। वहीं चारों महानगरों में डीजल के दाम में छह पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। 

इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 72.03 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 65.43 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 74.76 रुपए, 77.71 रुपए और 74.85 रुपए प्रति लीटर हैं, वहीं डीजल के दाम क्रमश: 67.84 रुपए, 68.62 रुपए और 69.15 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में बीते सप्ताह नरमी रही, आगे कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है क्योंकि खाड़ी क्षेत्र में पैदा हुए फौजी तनाव के कारण तेल की आपूर्ति बाधित होने की संभावना है। वहीं, अमेरिका व चीन के बीच व्यापारिक मसलों के समाधान की दिशा में बातचीत के आसार से कच्चे तेल की मांग बढ़ सकती है जिससे कीमतों को सपोर्ट मिलेगा।

नोट : अपने शहर में पेट्रोल और डीजल का दाम चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का नवंबर डिलीवरी अनुबंध शुक्रवार को 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 60.11 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज यानी नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड डब्ल्यूटीआई का अक्टूबर डिलीवरी अनुबंध में 0.38 फीसदी की कमजोरी के साथ 54.84 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। खाड़ी क्षेत्र में तेल के सबसे बड़े उत्पादक सऊदी अरब की कंपनी सऊदी अरामको के तेल उत्पादक केंद्रों पर हुए हालिया हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव पैदा हुआ है।

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं भाव

तेल की कीमतें हर रोज अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख के हिसाब से बदलती हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना सुबह 6 बजे तय किए जाते हैं। भारत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां भाव की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है। बता दें कि देश में तेल की कीमतों का निर्धारण के लिए डायनामिक फ्यूल प्राइसिंग मेकेनिज्म 16 जून 2017 से लागू है। इससे पहले एडमिनिस्ट्रेटिव प्राइस मेकेनिज्म के तहत पेट्रोल और डीजल की कीमतों का निर्धारण होता था जिसमें महीने के हर पखवाड़े की शुरुआत में कीमतों का निर्धारण किया जाता था। 

SMS से पता कर सकते हैं अपने शहर का भाव

अपने शहर के दाम आप रोजाना ऐसे चेक कर सकते हैं। SMS के जरिए उपभोक्ता किसी विशेष रजिस्टडर्ड नंबर पर एसएमएस भेजकर कीमतों के अपडेट की जांच कर सकते हैं और उन्हें वर्तमान मूल्य के बारे में मैसेज के माध्‍यम से सूचित किया जाएगा। इंडियन ऑयल ग्राहक RSP<डीलर कोड> 92249 9 2249 को भेज सकते हैं। बीपीसीएल ग्राहकों को RSP<डीलर कोड> 9223112222 पर भेजना होगा। एचपीसीएल ग्राहकों को HPPRICE<डीलर कोड> 9222201122 पर भेजना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा