1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Corona संकट में भी नहीं मिल रही महंगाई से राहत, लगातार चौथे दिन फि‍र बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Corona संकट में भी नहीं मिल रही महंगाई से राहत, लगातार चौथे दिन फि‍र बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 10, 2020 09:40 am IST,  Updated : Jun 10, 2020 10:41 am IST

पिछले चार दिनों में पेट्रोल 2.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल 2.23 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है।

Petrol price hiked by 40 paise litre, diesel by 45 paise 4th straight daily increase- India TV Hindi
Petrol price hiked by 40 paise litre, diesel by 45 paise 4th straight daily increase Image Source : GOOGLE

नई दिल्‍ली। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल की कीमत में 40 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 45 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। कीमतों की समीक्षा 82 दिनों तक स्‍थगित रखने के बाद लगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है। कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमत 73.00 रुपए बढ़कर 73.40 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल का भाव 71.17 रुपए से बढ़कर 71.62 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इससे पहले मंगलवार को पेट्रोल व डीजल के भाव में क्रमश: 54 पैसे और 58 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।

पिछले चार दिनों में पेट्रोल 2.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल 2.23 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है। तेल कंपनियों ने 82 दिनों तक कीमतों की समीक्षा को स्थगित रखने के बाद रविवार को लागत के अनुरूप फेरबदल की शुरुआत की। तेल कंपनियां हालांकि, एटीएफ और एलपीजी की कीमतों की नियमित रूप से समीक्षा कर रही थीं, लेकिन 16 मार्च से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

वर्तमान में पेट्रोल पर कुल उत्पाद शुल्‍क 32.98 रुपए लीटर और डीजल पर 31.83 रुपए प्रति लीटर है। तेल कंपनियों ने हालांकि, उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी का भार ग्राहकों पर नहीं डाला, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के साथ उसे समायोजित कर दिया गया। कोरोना वायरस महामारी के कारण कच्चे तेल की कीमत अप्रैल में एक दशक के सबसे निचले स्तर पर जा पहुंची थी। भारत अपनी जरूरत का 85 प्रतिशत तेल आयात करता है। अधिकारियों ने कहा कि बाजार में कुछ हद तक स्थिरता दिखने लगी है दैनिक मूल्य समीक्षा शुरू कर दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा