1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अर्थव्‍यवस्‍था पर कोरोना वायरस के प्रभाव से निपटेगी टास्क फोर्स, वित्‍त मंत्री की अध्‍यक्षता में होगा गठन

अर्थव्‍यवस्‍था पर कोरोना वायरस के प्रभाव से निपटेगी टास्क फोर्स, वित्‍त मंत्री की अध्‍यक्षता में होगा गठन

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 19, 2020 08:36 pm IST,  Updated : Mar 20, 2020 07:12 am IST

वित्त मंत्री की अध्यक्षता में काम करेगी टास्क फोर्स

PM Narendra Modi- India TV Hindi
PM Narendra Modi Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के अर्थव्यवस्था पर बुरे असर से निपटने के सरकार ने टास्क फोर्स का गठन किया है। देश के नाम संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने इसका ऐलान किया। प्रधानमंत्री के मुताबिक सरकार ने कोविड 19 इकोनॉमिक रिस्पॉन्स टास्क फोर्स के गठन का फैसला लिया है जो वित्त मंत्री के नेतृत्व में कोरोना महामारी से उत्पन्न आर्थिक चुनौतियों का हल निकालेगा।

प्रधानमंत्री के मुताबिक टास्क फोर्स अर्थव्यवस्था से जुड़े सभी पक्षों से संपर्क में रहेगी। अर्थव्यवस्था पर वायरस के असर को समझने और उससे निपटने के उपायों पर सभी से चर्चा करेगी जिसके बाद उचित निर्णय लिया जाएगा। 

वहीं प्रधानमंत्री ने कारोबारियों और उच्च आय वर्ग से अपील की कि वो जिन जिन लोगों से सेवाएं लेते हैं उनके आर्थिक हितों का भी ध्यान दें। पीएम ने कारोबारियों और सेवाएं लेने वाले लोगों से वायरस की वजह से काम न होने पर वेतन न काटने की अपील की है। साथ लोगों से कहा है कि वो डर कर गैरजरूरी खरीदारी से भी बचें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा