1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. यहां 26 वर्ष से कम आयु की अधिकांश युवाओं को आयकर से छूट

यहां 26 वर्ष से कम आयु की अधिकांश युवाओं को आयकर से छूट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 05, 2019 05:16 pm IST,  Updated : Jul 05, 2019 05:36 pm IST

यह सीमा पोलैंड की औसत आय से अधिक है। पोलैंड की कर पूर्व औसत आय 60,000 जुओटि (पोलैंड की स्थानीय मुद्रा) है। इस विधेयक को संसद के उच्च सदन और राष्ट्रपति से भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

Poland moves to exempt young workers from income tax- India TV Hindi
Poland moves to exempt young workers from income tax

वारसा: देश के 26 वर्ष से कम आयु की अधिकांश आबादी को आयकर से छूट प्रदान करने के लिए पोलैंड सरकार ने कई उपायों को मंजूरी दी है। सरकार के सामने बड़ा संकट देश के युवाओं का बेहतर आय की तलाश में यूरोपीय संघ के अन्य देश जाना है, जिसे रोकने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।

इसके लिए स्थानीय संसद के निचले सदन में बृहस्पतिवार को एक विधेयक पेश किया गया, जिसे अभूतपूर्व बहुमत से पारित कर दिया गया। विधेयक के मुताबिक 26 वर्ष से कम आयु के कामकाजी युवा को पोलैंड में लिए जाने वाले 18 प्रतिशत के निजी आयकर से छूट मिल जाएगी। यह छूट सालाना 85,500 पोलैंड जुओटि (20,000 यूरो या 22,500 अमेरिकी डॉलर) की सालाना आय वालों को मिलेगी।

यह सीमा पोलैंड की औसत आय से अधिक है। पोलैंड की कर पूर्व औसत आय 60,000 जुओटि (पोलैंड की स्थानीय मुद्रा) है। इस विधेयक को संसद के उच्च सदन और राष्ट्रपति से भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा