1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को पूंजी की जरूरत बजट अनुमान से काफी अधिक है: मूडीज

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को पूंजी की जरूरत बजट अनुमान से काफी अधिक है: मूडीज

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jul 22, 2016 01:42 pm IST,  Updated : Jul 22, 2016 01:42 pm IST

सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को 23,000 करोड़ रुपए की इक्विटी पूंजी की घोषणा से उन्हें कुछ राहत तो मिलेगी लेकिन उनकी पूंजी की आवश्यकता अधिक है।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को चाहिए 1.2 लाख करोड़ रुपए की पूंजी, सरकार द्वारा दी गई सहायता काफी कम- India TV Hindi
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को चाहिए 1.2 लाख करोड़ रुपए की पूंजी, सरकार द्वारा दी गई सहायता काफी कम

नई दिल्ली। सरकार द्वारा हाल ही में 13 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को 23,000 करोड़ रुपए की इक्विटी पूंजी की घोषणा से उन्हें कुछ राहत तो मिलेगी लेकिन उनकी पूंजी की आवश्यकता बजट में अनुमानित राशि से काफी अधिक है। यह बात मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने कही।

कंपनी का अनुमान है कि सार्वजनिक क्षेत्र के 11 रेटिंग प्राप्त बैंकों को अपनी बैलेंस शीट ठीक करने के लिए 1.2 लाख करोड़ रुपए की पूंजी चाहिए, जो बजट में अनुमानित मार्च 2019 तक बैंकों को दी जाने वाली राशि 45,000 करोड़ रुपए  से बहुत अधिक है।

मूडीज ने कहा, पूंजी डालने से बैंकों को, विशेष तौर पर उन बैंकों को जिनका पूंजीकरण कम है, थोड़ी राहत मिलेगी। बैंकों के लिए इक्विटी पूंजी सकारात्मक है लेकिन उनकी पूंजी की जरूरत अभी बहुत अधिक है। सरकार ने इस सप्ताह सार्वजनिक क्षेत्र के 13 बैंकों के लिए 22,915 करोड़ रुपए की इक्विटी पूंजी डालने की घोषणा की। यह इक्विटी पूंजी का पहला चरण है और इसके बाद उनके प्रदर्शन के आधार पर पूंजी प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें: मूडीज ने यस बैंक की आस्तियों की गुणवत्ता का मुद्दा उठाया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा