1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. RBL बैंक और ऑक्सीजन मिलकर ग्राहकों के घर पर पहुंचाएंगे बैंकिंग सेवा

RBL बैंक और ऑक्सीजन मिलकर ग्राहकों के घर पर पहुंचाएंगे बैंकिंग सेवा

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Nov 26, 2016 04:59 pm IST,  Updated : Nov 27, 2016 11:51 am IST

डिजिटल मनी वॉलेट ऑक्सीजन तथा आरबीएल बैंक ने दिल्ली एनसीआर में मोबाइल वैन में लगे माइक्रो एटीएम के जरिये लोगों को नकदी उपलब्ध कराने के लिए हाथ मिलाया है।

RBL बैंक और ऑक्सीजन मिलकर ग्राहकों के घर पर पहुंचाएंगे बैंकिंग सेवा, एम-पैसा आउटलेट्स से मिलेगा कैश- India TV Hindi
RBL बैंक और ऑक्सीजन मिलकर ग्राहकों के घर पर पहुंचाएंगे बैंकिंग सेवा, एम-पैसा आउटलेट्स से मिलेगा कैश

नई दिल्ली। डिजिटल मनी वॉलेट ऑक्सीजन तथा आरबीएल बैंक ने दिल्ली एनसीआर में मोबाइल वैन में लगे माइक्रो एटीएम के जरिये लोगों को नकदी उपलब्ध कराने के लिए हाथ मिलाया है।

  • आरबीएल बैंक ने कहा कि उसने ऑक्सीजन सर्विसेज इंडिया के सहयोग से अपनी 25 सुपर पीओएस माइक्रो एटीएम वैन लगाई हैं।
  • इससे आरबीएल अपने ग्राहकों को उनके घर के दरवाजे पर बैंकिंग सेवाएं दे सकेगा।
  • बैंक ग्राहक अपने आधार से जुड़े बैंक खातों के जरिये पैसा निकाल सकेंगे, जमा करा सकेंगे, ट्रांसफर कर सकेंगे और यहां तक कि भुगतान एवं रिचार्ज भी कर सकेंगे।

तस्‍वीरों में देखिए कैसे छोटे-छोटे विक्रेता कर रहे हैं Paytm का इस्‍तेमाल

Cheque numbers

Gold2   IndiaTV Paisa

Gold-1 (1)   IndiaTV Paisa

gold3 (1)   IndiaTV Paisa

gold5   IndiaTV Paisa

gold4   IndiaTV Paisa

वोडाफोन एम पैसा के आउटलेट्स से नकद निकासी 

देश में कम नगदी की अर्थव्यवस्था बनाने के सरकार के प्रयासों को समर्थन देते हुए वोडाफोन इंडिया ने अपने एम पैसा उपभोक्ताओं के लिए अपने डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल कर 1,20,000 से अधिक वोडोफोन एम पैसा आउटलेट्स से नकद राशि निकालने की नई सुविधा देने की घोषणा की है।

  • यह सुविधा नकदी की उपलब्धता पर आधारित होगी। वोडाफोन ने कहा है कि उसके 84 लाख से अधिक एम पैसा ग्राहक हैं।
  • वोडाफोन एम पैसा के उपभोक्ताओं को अब नकदी के इंतजार में अपनी बैंक शाखा या एटीएम के बाहर लंबी कतारों खडे़ नहीं रहना पड़ेगा।
  • एम पैसा वॉलेट को क्रेडिट या डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिये आसानी से लोड किया जा सकता है।
  • इसके अलावा वोडाफोन एम पैसा वॉलेट का इस्तेमाल ऑनलाइन शॉपिंग, बिलों के भुगतान तथा परिवारजनों या दोस्तों को पैसा भेजने के लिए भी किया जा सकता है।

तस्‍वीरों में देखिए RBI द्वारा जारी किए गए नए नोट

Rs 500 and 1000

5 (94)IndiaTV Paisa

6 (49)IndiaTV Paisa

4 (98)IndiaTV Paisa

2 (98)IndiaTV Paisa

1 (107)IndiaTV Paisa

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा