1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रिलायंस जियो ने 5G की शुरू की तैयारी, अमेरिकी कंपनी Radisys का करेगी अधिग्रहण

रिलायंस जियो ने 5G की शुरू की तैयारी, अमेरिकी कंपनी Radisys का करेगी अधिग्रहण

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jun 30, 2018 11:38 am IST,  Updated : Jun 30, 2018 11:38 am IST

देश में 5G सेवाओं के विस्तार के लिए रिलायंस जियो ने तैयारी करना शुरू कर दी है, इसके लिए रिलायंस इंडस्ट्री अमेरिका की कंपनी Radisys की पूरी हिस्सेदारी खरीदने जा रही है, शनिवार को रिलायंस इंडस्ट्री की तरफ से शेयर बाजार में यह जानकारी दी गई है। रिलायंस इंडस्ट्री की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक Open Telecom Platform Solutions में Radisys ग्लोबल लीडर है

Reliance Industries to acquire Radisys to push Jio's 5G and IoT efforts- India TV Hindi
Reliance Industries to acquire Radisys to push Jio's 5G and IoT efforts

नई दिल्ली। देश में 5G सेवाओं के विस्तार के लिए रिलायंस जियो ने तैयारी करना शुरू कर दी है, इसके लिए रिलायंस इंडस्ट्री अमेरिका की कंपनी Radisys की पूरी हिस्सेदारी खरीदने जा रही है, शनिवार को रिलायंस इंडस्ट्री की तरफ से शेयर बाजार में यह जानकारी दी गई है। रिलायंस इंडस्ट्री की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक Open Telecom Platform Solutions में Radisys ग्लोबल लीडर है।

रिलायंस इंडस्ट्री के मुताबिक Radisys में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी 1.72 डॉलर प्रति शेयर की दर से खरीदी जाएगी, यह खरीद कैश मार्केट से होगी। रिलायंस जियो के निदेशक और मुकेश अंबानी के बड़े पुत्र आकाश अंबानी ने इस डील पर कहा है कि इस अधिग्रहण से रिलायंस जियो को 5G और IoT में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। आज ही आकाश अंबानी की सगाई हीरा कारोबारी रसेल मेहता की पुत्री श्लोका मेहता के साथ होने जा रही है, आकाश और श्लोका की सगाई के दिन रिलायंस इंडस्ट्री ने इस डील की घोषणा की है।

रिलायंस इंडस्ट्री की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस डील के लिए अब नियामक मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है और 2018 की चौथी तिमाही तक इसके पूरा होने की उम्मीद है। रिलायंस जियो टेलिकॉम सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ती जा रही है, 2 महीने पहले ही कंपनी ने एक म्यूजिक एप्लिकेशन के साथ करार करके उसका विलय जियो म्यूजिक के साथ किया था। देशभर में रिलायंस जियो के 20 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हो चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा