1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जियो को बेहतरीन उपभोक्ता सेवा के लिए मिला ग्लोमो अवार्ड, जियो टीवी बना बेस्‍ट मोबाइल कंटेंट

जियो को बेहतरीन उपभोक्ता सेवा के लिए मिला ग्लोमो अवार्ड, जियो टीवी बना बेस्‍ट मोबाइल कंटेंट

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Feb 28, 2018 11:49 am IST,  Updated : Feb 28, 2018 11:53 am IST

रिलायंस जियो व उसकी प्रौद्योगिकी भागीदार सिस्को को उपभोक्ताओं के लिए श्रेष्ठ मोबाइल आपरेटर सेवा अवार्ड प्रदान किया गया है।

Reliance Jio- India TV Hindi
Reliance Jio

नई दिल्ली रिलायंस जियो व उसकी प्रौद्योगिकी भागीदार सिस्को को उपभोक्ताओं के लिए श्रेष्ठ मोबाइल आपरेटर सेवा अवार्ड प्रदान किया गया है। कंपनी का कहना है कि स्पेन के बार्सिलोना में चल रही मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में जियो को उसकी प्रौद्योगिकी भागीदार सिस्को के साथ यह प्रतिष्ठित ग्लोबल मोबाइल (ग्लोमो) अवार्ड प्रदान किया गया।

इसके अनुसार जियो टीवी ने बेस्ट मोबाइल वीडियो कंटेंट वर्ग में अवॉर्ड जीता है। उल्लेखनीय है कि जियो के उपभोक्ताओं की संख्या परिचालन के पहले 16 महीने में ही दिसंबर 2017 तक बढ़कर 160 लाख से अधिक हो गई।

जियो के अध्यक्ष मैथ्यू ओमेन का कहना है कि हम देश में डिजिटल क्रांति में निरंतर इनोवेशन के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा