1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Reliance 15 अगस्‍त से शुरू कर सकती है Jio की 4G सर्विस

Reliance 15 अगस्‍त से शुरू कर सकती है Jio की 4G सर्विस

 Published : Jul 14, 2016 12:46 pm IST,  Updated : Jul 14, 2016 12:46 pm IST

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस Jio की लॉन्‍चिंग का इंतजार अब खत्‍म होने जा रहा है। कंपनी 15 अगस्‍त से देश भर में अपनी Jio सर्विस शुरू करने जा रही है।

Reliance 15 अगस्‍त से शुरू कर सकती है Jio की 4G सर्विस, 80 रुपए में मिलेगा 1 GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग- India TV Hindi
Reliance 15 अगस्‍त से शुरू कर सकती है Jio की 4G सर्विस, 80 रुपए में मिलेगा 1 GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

नई दिल्‍ली। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस Jio की लॉन्‍चिंग का इंतजार अब खत्‍म होने जा रहा है। कंपनी 15 अगस्‍त से देश भर में अपनी Jio सर्विस शुरू करने जा रही है। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक रिलायंस Jio इन्फोकॉम कस्टमर्स के लिए ‘फ्रीडम’ नाम से पहला प्लान इंडिपेंडेंस डे यानी 15 अगस्त को लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस Jio का फ्रीडम प्‍लान दूसरी कंपनियों के मुकाबले 25 फीसदी सस्‍ता हो सकता है। कंपनी 1 जीबी के लिए 80 रुपए तक चार्ज कर सकती है। साथ ही इस पर वॉयस सर्विस फ्री होगी यानी कॉल करने का पैसा नहीं लगेगा।

तस्वीरों में देखिए रिलायंस लाइफ से स्मार्टफोन

lyf Smart Phone

lyf-flamelyf-flame

lyf-5 lyf Smart Phone

lyf-3 lyf Smart Phone

lyf-4 lyf Smart Phone

lyf-2 lyf Smart Phone

lyf-1 lyf Smart Phone

लाइफ फोन के साथ मिल रहा है कनेक्‍शन

रिलायंस फिलहाल जियो का ट्रायल ऑफर पेश कर रही है। इसके तहत पहले Jio की साइट पर रजिस्‍ट्रेशन करवा कर लाइफ स्‍मार्टफोन लेने पर ही यूजर्स को सिम मिल रहा है। रिलायंस के लाइफ फोन पिछले 6 महीने से बाजार में उपलब्‍ध हैं। ये फोन रिलायंस डिजिटल स्‍टोर के अलावा आम मोबाइल स्‍टोर पर भी उपलब्‍ध हैं। इसकी कीमत 2,999 से लेकर 19,499 रुपए तक है। हालांकि हाल ही में रिलायंस ने इन फोन की कीमत में कटौती भी की है।

R-Jio दे रहा है दूसरी कंपनियों से 88% सस्‍ता 4G डेटा

शुरू होगा नया प्राइस वॉर

रिलायंस Jio के आने के बाद भारतीय बाजार में नए सिरे से प्राइसवॉर शुरू होने की संभावना व्‍यक्‍त की जा रही है। माना जा रहा है कि जियो के सिम पर 1 जीबी डेटा की कीमत 80 रुपये होगी। अभी टेलीकॉम कंपनियां 1 जीबी डेटा के लिए 100-120 रुपये चार्ज कर रही हैं। जियो के ‘फ्रीडम’ प्लान की वजह से दूसरी कंपनियों को टैरिफ कम करना पड़ सकता है।

सैमसंग ने पेश किया नया स्‍मार्टफोन गैलेक्‍सी वाइड, 128 जीबी की है एक्‍सपेंडेबल मैमोरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा