1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. डॉलर के मुकाबले रुपये में तीसरे दिन भी तेजी, 12 पैसे बढ़कर 72.79 पर बंद

डॉलर के मुकाबले रुपये में तीसरे दिन भी तेजी, 12 पैसे बढ़कर 72.79 पर बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 12, 2021 07:53 pm IST,  Updated : Mar 12, 2021 07:53 pm IST

मार्च के महीने में रुपया 73.47 के स्तर से मजबूत होकर 72.79 के स्तर पर पहुंच गया। 9 मार्च को डॉलर के मुकाबले रुपये में 32 पैसे का तेज उछाल देखने को मिला था। वहीं 10 मार्च को रुपया 2 पैसे मजबूत हुआ।  

रुपये में लगातार...- India TV Hindi
रुपये में लगातार तीसरे दिन बढ़त Image Source : PTI

नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट आने के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले शुक्रवार को रुपया 12 पैसे मजबूत होकर 72.79 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया की मजबूती के साथ शुरुआत देखने को मिली। कारोबार के दौरान शुरआती बढ़त में कमी देखने को मिली और रुपया अपने पिछले बंद स्तर के मुकाबले 12 पैसे मजबूत होकर 72.79 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। तेजी के पिछले तीन सत्रों के दौरान रुपया प्रति डॉलर 46 पैसे मजबूत हुआ है। साप्ताहिक आधार पर रुपये में 23 पैसे यानी 0.31 प्रतिशत की मजबूती आई है।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की मजबूती को दर्शाने वाला डालर सूचकांक भी 0.57 प्रतिशत मजबूत होकर 91.94 अंक हो गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 487.43 अंक नीचे 50,792.08 अंक पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल चल रहे हैं। उन्होंने बुधवार को 15.69 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की। वैश्विक मानक माने जाने वाले क्रेंट क्रूड की कीमत 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69.53 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

9 मार्च को डॉलर के मुकाबले रुपये में 32 पैसे का तेज उछाल देखने को मिला था। वहीं 10 मार्च को रुपया 2 पैसे मजबूत हुआ। 11 मार्च को महाशिवरात्री के अवसर पर बाजार बंद रहा था। इससे पहले 5 और 8 मार्च को रुपये मे गिरावट देखने को मिली थी। रुपया इन दो दिनों में 42 पैसे टूट गया था। मार्च के दौरान ही रुपया 73.47 के स्तर से मजबूत होकर 72.79 के स्तर पर पहुंच गया। 26 फरवरी को रुपये में 104 पैसे की तेज गिरावट दर्ज हुई थी। वहीं 3 मार्च को रुपया 65 पैसे मजबूत हो गया।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा