1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कच्‍चे तेल का दाम घटने के बावजूद डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया, 29 पैसे की गिरावट के साथ 70.35 पर हुआ बंद

कच्‍चे तेल का दाम घटने के बावजूद डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया, 29 पैसे की गिरावट के साथ 70.35 पर हुआ बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 27, 2018 09:35 pm IST,  Updated : Dec 27, 2018 09:35 pm IST

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बाद भी अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने से गुरुवार को अंतर बैंकिंग विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 29 पैसे गिरकर 70.35 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया।

rupee- India TV Hindi
rupee Image Source : RUPEE

मुंबई। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बाद भी अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने से गुरुवार को अंतर बैंकिंग विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 29 पैसे गिरकर 70.35 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया। 

ब्रोकरों ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फेडरल रिजर्व के बीच तनाव कम होने की खबरों के बाद डॉलर अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में मजबूत हुआ। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता के आगे बढ़ने तथा अमेरिका में उपभोक्ता खर्च के मजबूत आंकड़ों से भी डॉलर को बल मिला। 

अंतर बैंकिंग विदेशी विनिमय बाजार में गुरुवार को रुपया पिछले दिवस के 70.06 रुपए प्रति डॉलर के मुकाबले नीचे रहकर 70.27 रुपए प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान रुपया 70.39 रुपए प्रति डॉलर और 70.18 रुपए प्रति डॉलर के दायरे में रहा। अंत में यह 70.35 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

ब्रेंट क्रूड का वायदा 3.78 प्रतिशत गिरकर 53.20 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शुद्ध आधार पर विदेशी संस्‍थागत निवेशकों ने बुधवार को 80.28 करोड़ रुपए के शेयर खरीद, जबकि घरेलू संस्‍थागत निवेशकों ने 137.63 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

फाइनेंशियल बेंचमार्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने आज रुपए/डॉलर के लिए संदर्भ दर 70.3270, रुपए/यूरो के लिए 80.0223, रुपए/ब्रिटिश पौंड के लिए 88.9829 और रुपए/100 जापानी येन के लिए 63.25 तय की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा