1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 6 दिन की तेजी के बाद रुपए में आई कमजोरी, डॉलर के मुकाबले 43 पैसे गिरकर 68.96 पर हुआ बंद

6 दिन की तेजी के बाद रुपए में आई कमजोरी, डॉलर के मुकाबले 43 पैसे गिरकर 68.96 पर हुआ बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 19, 2019 11:42 pm IST,  Updated : Mar 19, 2019 11:42 pm IST

बाजार सूत्रों ने कहा कि फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के नतीजे आने से पहले बाजार में सतर्कता के रुख तथा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण स्थानीय मुद्रा पर दबाव बढ़ गया।

Rupee- India TV Hindi
Rupee Image Source : RUPEE

 मुंबई। रुपए में मंगलवार को लगातार छठे दिनों से चली आ रही तेजी पर ब्रेक लग गया। आयातकों के बीच डॉलर की मांग बढ़ने से भारतीय रुपया, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 43 पैसे की गिरावट के साथ 68.96 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 

बाजार सूत्रों ने कहा कि फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के नतीजे आने से पहले बाजार में सतर्कता के रुख तथा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण स्थानीय मुद्रा पर दबाव बढ़ गया। 

अतंरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपए की विनिमय दर 68.53 पर खुली और कारोबार के दौरान यह गिरकर 69.05 तक दिन के निम्नतम स्तर तक फिसलने के बाद अंत में पिछले बंद भाव के मुकाबले 43 पैसे की गिरावट के साथ प्रति डॉलर 68.96 प्रति डॉलर पर बंद हुई। 

सोमवार को रुपया 57 पैसे की तेजी के साथ सात माह के उच्च स्तर 68.53 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 268.40 अंक अथवा 0.70 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा