1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. होली पर डॉलर के सामने तनकर खड़ा हुआ रुपया, 13 पैसे बढ़कर 68.83 पर हुआ बंद

होली पर डॉलर के सामने तनकर खड़ा हुआ रुपया, 13 पैसे बढ़कर 68.83 पर हुआ बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 20, 2019 10:09 pm IST,  Updated : Mar 20, 2019 10:09 pm IST

बाजार सूत्रों ने कहा कि बाजार में ब्रोकरों और विदेशी निधियों ने डेट एंड इक्विटी बाजार में निवेश किया, जिससे रुपए में सुधार आने में मदद मिली।

Indian Rupee- India TV Hindi
Indian Rupee Image Source : INDIAN RUPEE

मुंबई। कच्चे तेल दाम घटने तथा घरेलू शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की सतत लिवाली के बीच बुधवार को रुपया 13 पैसे सुधार के साथ 68.83 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 

हालांकि, बुधवार को फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एओएमसी) की बैठक के नतीजे आने से पहले बाजार में सतर्कता काा रुख देखने को मिला। इससे स्थानीय मुद्रा पर दबाव बना रहा। 

बाजार सूत्रों ने कहा कि बाजार में ब्रोकरों और विदेशी निधियों ने डेट एंड इक्विटी बाजार में निवेश किया, जिससे रुपए में सुधार आने में मदद मिली। हालांकि, विदेशों में डॉलर की मजबूती ने यहां लाभ को कुछ सीमित कर दिया। 

अतंरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपए की विनिमय दर 69.11 पर कमजोर खुली और कारोबार के दौरान यह दिन के उच्चतम स्तर 68.72 तक मजबूत होने के बाद अंत में पिछले बंद भाव के मुकाबले 13 पैसे की तेजी के साथ 68.83 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले मंगलवार को रुपया 43 पैसे की गिरावट के साथ 68.96 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा