1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 42 पैसे की मजबूती के साथ खुला रुपया, डॉलर के मुकाबले 73.15 पर पहुंचा

42 पैसे की मजबूती के साथ खुला रुपया, डॉलर के मुकाबले 73.15 पर पहुंचा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 24, 2018 10:53 am IST,  Updated : Oct 24, 2018 10:53 am IST

तेल की कीमतों में नरमी और घरेलू शेयर बाजारों में उछाल के बीच शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 42 पैसे की मजबूती के साथ 73.15 पर पहुंचा।

Rupee- India TV Hindi
Rupee Image Source : RUPEE

मुंबई। तेल की कीमतों में नरमी और घरेलू शेयर बाजारों में उछाल के बीच शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 42 पैसे की मजबूती के साथ 73.15 पर पहुंचा। डीलरों ने बताया कि कच्चे तेलों की कीमत में चार प्रतिशत की गिरावट के बाद रुपए में भी उछाल देखा गया। 

 

कच्चे तेल की कीमत में 4.37 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जो तीन महीने में किसी एक दिन में सबसे अधिक गिरावट है। कच्चे तेल की कीमत अब 76.24 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। बुधवार को शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमत 76.79 डॉलर प्रति बैरल थी। मंगलवार को स्थानीय मुद्रा अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 73.57 पर बंद हुई थी। 

शुद्ध आधार पर, मंगलवार को विदेशी निवेशकों ने 340.35 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्‍थागत निवेशकों ने 116.41 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्‍स बुधवार को 444.39 अंक या 1.31 प्रतिशत उछलकर 34,291.62 अंक पर खुला।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा