1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रूस के सबसे बड़े बैंक ने यूक्रेन से समेटा कारोबार, 2017 की पहली छमाही में सौदा पूरा होने की उम्मीद

रूस के सबसे बड़े बैंक ने यूक्रेन से समेटा कारोबार, 2017 की पहली छमाही में सौदा पूरा होने की उम्मीद

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Mar 28, 2017 06:51 pm IST,  Updated : Mar 28, 2017 06:51 pm IST

रूस के सबसे बड़े बैंक सबेरबैंक ने यूक्रेन से अपना कारोबार समेटने की घोषणा की है। बैंक ने मंगलवार कहा कि उसने अपनी यूक्रेन डिवीजन को बेच दिया है।

रूस के सबसे बड़े बैंक ने यूक्रेन से समेटा कारोबार, 2017 की पहली छमाही में सौदा पूरा होने की उम्मीद- India TV Hindi
रूस के सबसे बड़े बैंक ने यूक्रेन से समेटा कारोबार, 2017 की पहली छमाही में सौदा पूरा होने की उम्मीद

मॉस्को। रूस के सबसे बड़े बैंक सबेरबैंक ने यूक्रेन से अपना कारोबार समेटने की घोषणा की है। बैंक ने मंगलवार कहा कि उसने अपनी यूक्रेन डिवीजन को बेच दिया है। मॉस्को के क्रिमिया को अपने कब्जे में लेने के बाद से यहां बैंक के लिए कारोबार करना काफी जटिल हो गया था।

सबेर बैंक ने जारी एक वक्तव्य में कहा कि उसने लातविया के नार्विक बैंक और बेलारूस के एक निजी कंपनी के साथ सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं। सबेर बैंक में रूसी सरकार की नियंत्रक हिस्सेदारी है।

वक्तव्य में कहा गया है, सौदा वर्ष 2017 की पहली छमाही में पूरा होने की उम्मीद है।  बैंक के समक्ष 2014 से ही कई तरह की समस्यायें खड़ी हो रहीं थी जब मास्को ने क्रिमिया को अपने कब्जे में ले लिया। रूस समर्थक अलगाववादियों ने पूर्वी यूक्रेन के हिस्सों में आजादी की घोषणा कर दी। इससे वहां संघर्ष की स्थिति पैदा हो गया जिसमें हजारों लोग मारे गए।

इस स्थिति में यूक्रेन में सबेरबैंक को रूस की मौजूदगी के तौर पर बुरी नजर से देखा जाता रहा। यही वजह रही कि पिछले तीन साल के दौरान बैंक में काफी लूटपाट और जोर जबर्दस्ती होती रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा