1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. SBI ने दिया होली के बाद तोहफा, MCLR में कर दी 0.15 प्रतिशत तक की कटौती

SBI ने दिया होली के बाद तोहफा, MCLR में कर दी 0.15 प्रतिशत तक की कटौती

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 11, 2020 11:31 am IST,  Updated : Mar 11, 2020 11:31 am IST

एसबीआई ने चालू वित्त वर्ष में लगातार 10वीं बार एमसीएलआर में कटौती की है। एक दिन अवधि से लेकर एक महीने के लिए एमसीएलआर में 0.15 प्रतिशत की कटौती कर इसे 7.45 प्रतिशत कर दिया गया है।

SBI cuts MCLR by up to 15 bps across tenors- India TV Hindi
SBI cuts MCLR by up to 15 bps across tenors

नई दिल्‍ली। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बुधवार को विभिन्न अवधि के लिए अपने कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.15 प्रतिशत तक की कटौती करने की घोषणा की है। बैंक ने अपने बयान में कहा है कि नई दरें 10 मार्च से प्रभावी मानी जाएंगी। बैंक ने एक साल की अवधि के लिए एमसीएलआर में 0.10 प्रतिशत की कटौती की है, जो 7.85 प्रतिशत से घटकर 7.75 प्रतिशत हो गई है।

एसबीआई ने चालू वित्त वर्ष में लगातार 10वीं बार एमसीएलआर में कटौती की है। एक दिन अवधि से लेकर एक महीने के लिए एमसीएलआर में 0.15 प्रतिशत की कटौती कर इसे 7.45 प्रतिशत कर दिया गया है। तीन माह अ‍वधि के लिए एमसीएलआर को 7.65 प्रतिशत से घटाकर 7.50 प्रतिशत कर दिया गया है। इस तरह दो साल और तीन साल के एमसीएलआर को 0.10 प्रतिशत घटाकर क्रमश: 7.95 प्रतिशत और 8.05 प्रतिशत कर दिया गया है।

इससे पहले सोमवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपने एमसीएलआर में 0.10 प्रतिशत की कमी करने का ऐलान किया था। यूनियन बैंक की नई दरें 11 मार्च से प्रभावी हुई हैं। यूनियन बैंक ने नौंवी बार एमसीएलआर में कटौती की है। यूनियन बैंक ने एक साल के लिए एमसीएलआर 8.10 प्रतिशत से घटाकर 8.00 प्रतिशत कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा