1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सेवा शुल्क में किया बड़ा बदलाव, पढ़ें पूरी खबर

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सेवा शुल्क में किया बड़ा बदलाव, पढ़ें पूरी खबर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 01, 2019 04:44 pm IST,  Updated : Oct 01, 2019 04:44 pm IST

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने सेवा शुल्क में 1 अक्टूबर 2019 से संशोधिन करते हुए बड़ा ऐलान किया है।

SBI revises service charges - India TV Hindi
SBI revises service charges 

नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने सेवा शुल्क में 1 अक्टूबर 2019 से संशोधिन करते हुए बड़ा ऐलान किया है। एसबीआई ने नकद लेन-देन की संख्या जिसपर कोई शुल्क नहीं लगेगा वो नकद पैसे जमा करने पर मासिक 3 और वार्षिक 36, नकद निकासी मासिक 2 और वार्षिक 24, एसबीआई के एटीएम से मासिक 5 और वार्षिक 60, एसबीआई कार्ड से अन्य बैंक के एटीएम से लेने देन की संख्या मैट्रो सिटी में 3 अन्य में 5 और वार्षिक मैट्रो सिटी में 35 अन्य में 60, कुल निशुल्क लेन-देन मैट्रो सिटी में 13 अन्य में 15 वहीं वार्षिक मैट्रो शहरों में 156 और अन्य में 180 कर दिया गया है। 

इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से 52 तरह की अलग-अलग सेवाओं पर बदले हुए सेवा शुल्क के बारे में जानकारी दी गई है। इन सेवाओं में चेक बुक, डेबिट कार्ड, कैश डिपॉजिट और कैश निकालना, डिमांड ड्राफ्ट, डेबिट कार्ड, लॉकर, खाता बंद करना, पुराने रिकॉर्ड की जानकारी, NEFT, RTGS और IMPS सेवाओं के शुल्क शामिल हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा