1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी में तेजी, IT और टेलिकॉम स्‍टॉक्‍स में खरीदारी

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी में तेजी, IT और टेलिकॉम स्‍टॉक्‍स में खरीदारी

 Published : Jun 28, 2016 10:48 am IST,  Updated : Jun 28, 2016 10:48 am IST

आज सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्स करीब 0.1 फीसदी और निफ्टी 0.2 फीसदी की मजबूती पर दिखा। फिलहाल सेंसेक्‍स 76 अंकों की तेजी के साथ 26478 पर ट्रेड कर रहा है।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी में तेजी, IT और टेलिकॉम स्‍टॉक्‍स में खरीदारी- India TV Hindi
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी में तेजी, IT और टेलिकॉम स्‍टॉक्‍स में खरीदारी

नई दिल्‍ली। ब्रिक्‍जट के बाद लगातार कमजोर दिख रहे भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को कुछ के संकेत दिखाई दिए। आज सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्स करीब 0.1 फीसदी और निफ्टी 0.2 फीसदी की मजबूती पर दिखा। फिलहाल ( सुबह 10.33 बजे) सेंसेक्‍स 76 अंकों की तेजी के साथ 26478 अंकों पर ट्रेड कर रहा है। वहीं नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 24 अंकों की बढ़त के साथ 8119 पर कारोबार कर रहा है। अभी तक के कारोबार में मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में भी मजबूती नजर आ रही है। बैंक निफ्टी भी करीब 0.2 अंक ऊपर है।

मिडकैप और स्‍मॉलकैप में तेजी

पिछले दो कारोबारी सत्रों कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे मिडकैप और स्‍मॉलकैप में आज खरीदारी देखी जा रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी की मजबूती के साथ 11450 के स्तर पर आ गया है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स भी करीब 0.6 फीसदी की तेजी के साथ 11518 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी का मिडकैप 50 इंडेक्स भी करीब 0.5 फीसदी उछलकर 3,400 के ऊपर कारोबार कर रहा है। साथ ही बैंक निफ्टी भी हरे निशान के साथ कारोबार कर रहा है और करीब 0.2 फीसदी उछला है।

आईटी और मीडिया शेयरों में कमजोरी

सेक्टोरियल आधार पर देखें तो सबसे ज्यादा आईटी सेक्टर 0.3 फीसदी, मीडिया सेक्टर 0.2 फीसदी कमजोर नजर आ रहे हैं। वहीं फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर 0.3 फीसदी और फार्मा 0.4 फीसदी की मजबूती दिखा रहे हैं। साथ ही एफएमसीजी, आईटी, रियल्टी सेक्टर भी 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। निफ्टी के चढ़ने वाले दिग्गज शेयरों में आइडिया सेल्यूलर, भारती एयरटेल, भारती इंफ्राटेल और अरबिंदो फार्मा 1.9-1.2 फीसदी उछले हैं। वहीं गिरने वाले दिग्गजों में टाटा मोटर्स, टाटा मोटर्स डीवीआर, जी एंटरटेनमेंट और टीसीएस 2.1-0.6 फीसदी फिसले हैं।

देश में घटा ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज, भारी डिस्काउंट के अभाव में e-commerce कंपनियों का निकला दम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा