1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. शुरुआती कारोबार में गिरावट: सेंसेक्स 88 अंक टूटा, 7840 के नीचे फिसला निफ्टी

शुरुआती कारोबार में गिरावट: सेंसेक्स 88 अंक टूटा, 7840 के नीचे फिसला निफ्टी

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 26, 2016 10:06 am IST,  Updated : Apr 26, 2016 10:06 am IST

सेंसेक्स सुबह 9.32 बजे 88.17 अंकों की गिरावट के साथ 25,590.76 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 20.95 अंकों की गिरावट के साथ 7,834.10 पर कारोबार करते देखे गए।

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट: सेंसेक्स 88 अंक टूटा, 7840 के नीचे फिसला निफ्टी- India TV Hindi
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट: सेंसेक्स 88 अंक टूटा, 7840 के नीचे फिसला निफ्टी

मुंबई। देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को गिरावट का रुख बना हुआ है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.32 बजे 88.17 अंकों की गिरावट के साथ 25,590.76 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 20.95 अंकों की गिरावट के साथ 7,834.10 पर कारोबार करते देखे गए। खराब ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 74.01 अंकों की गिरावट के साथ 25,604.92 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 26.9 अंकों की कमजोरी के साथ 7,828.15 पर खुला। वहीं मेटल को छोड़ बाकी सभी सेक्टर लाल निशान के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं। बैंक निफ्टी भी लाल निशान के साथ 0.4 फीसदी टूटकर 16,597 के स्तर पर आ गया है। दूसरी ओर दिग्गज शेयरों की बात करें तो निफ्टी के हिंडाल्को, अंबुजा सीमेंट, टाटा स्टील, आइडिया सेल्यूलर और एसीसी में 3 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं आईटीसी, गेल, ईसीआईसीआई में जोरदार गिरावट आई है।

रुपये की कमजोरी और बढ़ गई है और आज शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। 1 डॉलर की कीमत 66.70 के पार पहुंच गई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ 66.72 पर खुला है। सोमवार के कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया भारी गिरावट के साथ 66.61 पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा