1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 25 अंक टूटा, निफ्टी 8570 के नीचे

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 25 अंक टूटा, निफ्टी 8570 के नीचे

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Aug 29, 2016 10:27 am IST,  Updated : Aug 29, 2016 10:27 am IST

सेंसेक्स सुबह 9.47 बजे 24.51 अंकों की कमजोरी के साथ 27,757.74 पर जबकि निफ्टी भी लगभग इसी समय 7.50 अंकों की कमजोरी के साथ 8,565.05 पर कारोबार करते देखे गए।

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 25 अंक टूटा, निफ्टी 8570 के नीचे- India TV Hindi
शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 25 अंक टूटा, निफ्टी 8570 के नीचे

मुंबई। देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सोमवार को हल्की गिरावट का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.47 बजे 24.51 अंकों की कमजोरी के साथ 27,757.74 पर जबकि निफ्टी भी लगभग इसी समय 7.50 अंकों की कमजोरी के साथ 8,565.05 पर कारोबार करते देखे गए। वहीं शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक चीन के शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले हैं जिसका असर घरेलू बाजार पर देखने को मिल रहा है।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 45.01 अंकों की मजबूती के साथ 27,827.26 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 11.2 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 8,583.75 पर खुला।

यह भी पढ़ें: सेंसेक्स की टॉप दस में से सात कंपनियों का मार्केट कैप 29,907 करोड़ रुपए घटा, टीसीएस को सबसे ज्यादा नुकसान

रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे टूटा

निर्यातकों की ओर से महीने के अंत में डॉलर की मांग बढ़ने के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया के कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट के साथ 67.18 पर आ गया। गौरतलब है कि फेडरल रिजर्व की प्रमुख जेनेट येलेन के आने वाले महीनों में अमेरिकी ब्याज दर में बढ़ोतरी के संकेत के बीच डॉलर में अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले मजबूती आई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि महीने के अंत में आयातकों की ओर से डॉलर की मांग बढ़ने और घरेलू इक्विटी बाजार में शुरुआती नरमी से भी रुपए पर दबाव पड़ा। शुक्रवार को रुपया सीमित गतिविधियों के बीच अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 67.07 पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा