1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Spicejet Diwali Dhamaka: हैवी डिस्काउंट पर मिलेंगी 3 लाख सीटें, 749 से शुरू होगा किराया

Spicejet Diwali Dhamaka: हैवी डिस्काउंट पर मिलेंगी 3 लाख सीटें, 749 से शुरू होगा किराया

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Oct 27, 2015 12:20 pm IST,  Updated : Oct 28, 2015 12:02 pm IST

स्‍पाइसजेट ने दिवाली सेल का धमाका करते हुए पूरे नेटवर्क में 749 रुपए में घरेलू उड़ान और 3999 रुपए में अंतरराष्‍ट्रीय यात्रा करवाने की पेशकश की है।

Spicejet Diwali Dhamaka: हैवी डिस्काउंट पर मिलेंगी 3 लाख सीटें, 749 से शुरू होगा किराया- India TV Hindi
Spicejet Diwali Dhamaka: हैवी डिस्काउंट पर मिलेंगी 3 लाख सीटें, 749 से शुरू होगा किराया

नई दिल्‍ली। नो-फ्रि‍ल एयरलाइन स्‍पाइसजेट ने मंगलवार को दिवाली सेल का धमाका किया है। कंपनी अपने पूरे नेटवर्क में 3 लाख सीट को सेल के जरिये हैवी डिस्‍काउंट पर उपलब्‍ध कराएगी। घरेलू उड़ानों के लिए किराया 749 रुपए (टैक्‍स को छोड़कर) और अंतरराष्‍ट्रीय यात्रा के लिए किराया 3,999 रुपए से शुरू होगा। यह सेल सीमित समय के लिए है।

FY16 में एयरलाइंस कंपनियों को घाटा होगा कम, हवाई यात्रियों को मिलेगा फायदा

दिवाली सेल धमाका में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टिकट की बिक्री की जाएगी। स्‍पाइसजेट ने कहा है कि इस ऑफर के तहत बुक किए गए टिकटों पर यात्री अगले नौ माह में यात्रा कर सकेंगे। इसका समय अगले साल फरवरी से शुरू होगा।

spicejet-sale-La

स्‍पाइसजेट के प्रवक्‍ता ने कहा कि आकर्षक कीमत और हमारे बृहद नेटकर्व की वजह से यात्री इस ऑफर के प्रति रुचि दिखाएंगे। इसके अलावा एडवांस टिकट बुकिंग से यात्रियों को बहुत अधिक फायदा होगा। इस सेल के जरिये अगले नौ महीने के लिए टिकट बुक करने की सुविधा दिए जाने से स्‍पाइसजेट के उपभोक्‍ताओं को अपनी भविष्‍य की यात्रा प्‍लान करने के लिए पर्याप्‍त समय भी मिलेगा।

यह सेल मंगलवार से शुरू हो चुकी है और यह 29 अक्‍टूबर तक चलेगी। इस सेल के तहत बुक किए गए टिकटों पर यात्रा अगले साल एक फरवरी 2016 से 29 अक्‍टूबर 2016 तक की जा सकेगी। स्‍पाइसजेट ने कहा कि ऑल इनक्‍लूसिव वन-वे किराया सभी डायरेक्‍ट फ्लाइट पर लागू होगा, जिसमें सभी मेट्रो शहर और कुछ बहुत आकर्षक घरेलू पर्यटक स्थल शामिल हैं। इस दिवाली धमाका सेल के तहत दिल्‍ली से अमृतसर, अहमदाबाद से मुंबई जैसे रूट पर बेस किराया 749 रुपए से शुरू होगा, जिसमें टैक्‍स अलग से देय होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा