1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Steel Strips Wheels को अमेरिका से मिला 1.77 करोड़ रुपए का ऑर्डर

Steel Strips Wheels को अमेरिका से मिला 1.77 करोड़ रुपए का ऑर्डर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 10, 2020 01:38 pm IST,  Updated : Aug 10, 2020 01:38 pm IST

कंपनी ने कहा कि बाजार के स्थिर होने के साथ ही आने वाले समय में उसे इस तरह के और भी ऑर्डर प्राप्त होने की उम्मीद है।

Steel Strips Wheels bags orders worth USD 237,000 from US- India TV Hindi
Steel Strips Wheels bags orders worth USD 237,000 from US Image Source : MONEYCONTROL

नई दिल्ली। वाहन कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी स्टील स्ट्रिप्स ने सोमवार को कहा कि उसे अमेरिका से 2,37,000 डॉलर (1.77 करोड़ रुपए) का एक ऑर्डर प्राप्त हुआ है। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा है कि उसने अमेरिका में केरावान ट्रेलर वाहनों के लिए 30 हजार पहियों का ऑर्डर प्राप्त किया है।

इस ऑर्डर की आपूर्ति कंपनी के चेन्नई संयंत्र से सितंबर में पूरी की जाएगी। स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स लिमिटेड (एसएसडब्ल्यूएल) ने कहा कि यह ऑर्डर 2,37,000 अमेरिकी डॉलर का है। भारतीय रुपए के लिहाज से करीब 175 लाख रुपए  का बैठता है।

कंपनी ने कहा कि बाजार के स्थिर होने के साथ ही आने वाले समय में उसे इस तरह के और भी ऑर्डर प्राप्त होने की उम्मीद है। कंपनी को इससे पहले पिछले सप्ताह में भी अमेरिका के ही ट्रक और केरावान ट्रेलर वाहन बाजार से 2,09,000 (1.56 करोड़ रुपए) के ऑर्डर प्राप्त हुए हैं। कंपनी को 1.16 लाख पहियों के लिए 13 लाख डॉलर (तकरीबन 9.76 करोड़ रुपए) के अन्य ऑर्डर भी अमेरिका के बाजार से प्राप्त हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा