1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. शेयर बाजार में तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 15,400 के पार

शेयर बाजार में तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 15,400 के पार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 28, 2021 10:53 am IST,  Updated : May 28, 2021 10:53 am IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक चढ़ा।

शुरुआती कारोबार में...- India TV Hindi
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा चढ़ा Image Source : AP

मुंबई। वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक चढ़ा। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 306.57 अंक या 0.60 प्रतिशत बढ़कर 51,421.79 पर और व्यापक एनएसई निफ्टी 101.15 अंक या 0.66 प्रतिशत बढ़कर 15,439 पर कारोबार कर रहा था।

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की तेजी ओएनजीसी में हुई। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक भी तेजी वाले शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर सन फार्मा, डॉ रेड्डीज, एमएंडएम, बजाज ऑटो और नेस्ले इंडिया लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 97.70 अंक या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 51,115.22 पर और निफ्टी 36.40 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 15,337.85 पर बंद हुआ था।

पढें-  LPG ग्राहकों को मिल सकते हैं 50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को सकल आधार पर 660.90 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.39 प्रतिशत बढ़कर 69.47 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा