1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Coronavirus के दौरान भारत में फंसे यूरोपीय नागरिकों को निकालने पहुंची SWISS

Coronavirus के दौरान भारत में फंसे यूरोपीय नागरिकों को निकालने पहुंची SWISS

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 09, 2020 08:55 pm IST,  Updated : Apr 09, 2020 09:19 pm IST

कोरोना वायरस के कारण वैश्विक हवाई यातायात लॉकडाउन लागू होने से दूसरे देशों के भारत में फंसे लोगों को उनके देश में पहुंचाने के लिए स्विस फेडरेशन डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स (FDFA) की ओर से SWISS ने एक विशेष उड़ान, LX154 को ज्यूरिख से मुंबई और नई दिल्ली के लिए भेजा है।

SWISS launches repatriation flight to India- India TV Hindi
SWISS launches repatriation flight to India

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कारण वैश्विक हवाई यातायात लॉकडाउन लागू होने से दूसरे देशों के भारत में फंसे लोगों को उनके देश में पहुंचाने के लिए स्विस फेडरेशन डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स (FDFA) की ओर से SWISS ने एक विशेष उड़ान, LX154 को ज्यूरिख से मुंबई और नई दिल्ली के लिए भेजा है। यह फ्लाइट 8 अप्रैल को 4:00 PM CET पर ज्यूरिख से रवाना हुई और 9 अप्रैल को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्थानीय समयानुसार लगभग 5:15 बजे पहुंची। 

यह विमान अपनी इस यात्रा को जारी रखते हुए 9 अप्रैल को स्थानीय समयानुसार सुबह 9:45 बजे मुंबई से रवाना होकर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 10 अप्रैल की मध्यरात्रि तक पहुंचेगा। फिर वहां से वापसी की उड़ान LX147 दिल्ली से ज्यूरिख के लिए एक डेढ़ घंटे बाद उसी दिन (10 अप्रैल) सुबह 1:35 बजे प्रस्थान करेगी। यह फ्लाइट स्विस और अन्य यूरोपीय नागरिकों को ऐसे समय में उनके देश वापस पहुंचाएगी जब  वैश्विक हवाई यातायात लॉकडाउन के कारण भारत से कोई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें नहीं चल रही है।

इस विशेष उड़ान पर बोलते हुए लुफ्थांसा समूह दक्षिण एशिया के वरिष्ठ निदेशक ने कहा लुफ्थांसा समूह एयरलाइंस जर्मनी, ऑस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड और बेल्जियम देशों के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे का एक अभिन्न अंग हैं। एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट नागरिक के रूप में, हमें अभूतपूर्व वैश्विक संकट के इस समय में लोगों को उनके घरों में वापस लाने के लिए कर्तव्य और विशेषाधिकार के साथ काम सौंपा गया है। हम इस विशेष उड़ान के साथ भारत और स्विट्जरलैंड में सरकारी अधिकारियों की मदद करने में सक्षम होने के लिए आभारी हैं।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा