1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चाय का उत्पादन 6.7 प्रतिशत घटा, 7 महीने के दौरान निर्यात 6.5% बढ़ा

चाय का उत्पादन 6.7 प्रतिशत घटा, 7 महीने के दौरान निर्यात 6.5% बढ़ा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 08, 2018 05:25 pm IST,  Updated : Sep 08, 2018 05:25 pm IST

देश के चाय उत्पादन में जुलाई में करीब 6.7 प्रतिशत की अनुमानित गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के साथ चाल का कुल उत्‍पादन 15.13 करोड़ किलोग्राम रहा। एक साल पहले इसी महीने में चाय का उत्‍पादन 16.22 करोड़ किलोग्राम हुआ था।

tea production- India TV Hindi
tea production Image Source : TEA PRODUCTION

कोलकाता।  देश के चाय उत्पादन में जुलाई में करीब 6.7 प्रतिशत की अनुमानित गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के साथ चाल का कुल उत्‍पादन 15.13 करोड़ किलोग्राम रहा। एक साल पहले इसी महीने में चाय का उत्‍पादन 16.22 करोड़ किलोग्राम हुआ था।

टी बोर्ड इंडिया के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी-जुलाई में चाय के निर्यात में करीब 6.5 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई, जोकि 13.32 करोड़ किलोग्राम रहा। जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 12.49 करोड़ किलोग्राम था।

मूल्य के संदर्भ में इस साल के प्रथम सात महीनों में चाय के निर्यात में 6.75 प्रतिशत वृद्धि हुई, जोकि 2,618.83 करोड़ रुपए रही। जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 2,453.18 करोड़ रुपए थी।

चाय का निर्यात मुख्य रूप से पड़ोसी पाकिस्तान, चीन और ईरान को किया जाता है, जहां निर्यात में तेजी दर्ज की गई है। जबकि जर्मनी और सीआईएस देशों में निर्यात में गिरावट दर्ज की गई है। चाय उत्पादन के अनुमानित आंकड़ों से पता चलता है कि जुलाई में उत्तर और दक्षिण भारत दोनों ही क्षेत्रों में चाय की फसल का कम उत्पादन हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा