1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Good News: कोविड की यह देसी दवा कर सकती है कमाल, टेक महिंद्रा ने पेटेंट के लिए किया अप्लाय

Good News: कोविड की यह देसी दवा कर सकती है कमाल, टेक महिंद्रा ने पेटेंट के लिए किया अप्लाय

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 11, 2021 11:25 am IST,  Updated : Aug 11, 2021 11:25 am IST

कोरोना संकट से जूझ रहे देश को जल्द ही टेक महिंद्रा की ओर से राहत भरी खबर मिल सकती है।

Covid Drug: कोविड की यह देसी...- India TV Hindi
Covid Drug: कोविड की यह देसी दवा कर सकती है कमाल, टेक महिंद्रा ने पेटेंट के लिए किया अप्लाय

नयी दिल्ली। कोरोना संकट से जूझ रहे देश को जल्द ही टेक महिंद्रा की ओर से राहत भरी खबर मिल सकती है। कंपनी कोरोना वायरस से जुड़ी दवा वि​कसित कर रही है। कंपनी ने इस दवा में उपयोग आने वाले एक खास मॉलिक्यूल के पेटेंट के लिए अप्लाई किया है। कंपनी के अनुसार पेटेंट मिलने के बाद अगले तीन से चार महीने में कोविड दवा का ट्रायल शुरू करने की उम्मीद है। 

आईटी कंपनी टेक महिंद्रा की सहायक कंपनी मेकर्स लैब इस दवा को तैयार करने पर काम कर रही है। कंपनी ने रीजेन बायोसाइंसेज के साथ एक मॉलिक्यूल के पेटेंट के लिए आवेदन किया है, जिसका उपयोग कोरोना वायरस के खिलाफ एक दवा विकसित करने में किया जा सकता है। 

पढें-  Aadhaar के बिना हो जाएंगे ये काम, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर जरूरत को किया खत्म

पढें-  Amazon के नए 'लोगो' में दिखाई दी हिटलर की झलक, हुई फजीहत तो किया बदलाव

टेक महिंद्रा के मेकर्स लैब के वैश्विक प्रमुख निखिल मल्होत्रा ने कहा, ‘‘हमें अगले तीन से चार महीने में इस दवा का परीक्षण शुरू होने की उम्मीद है। पेटेंट का काम अभी भी प्रक्रिया में हैं।’’ दवा तैयार होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके लिए कम से कम डेढ़ साल का अनुमान है लेकिन यह परीक्षण पर निर्भर करता है। 

टेक महिंद्रा के प्रबंध निदेशक और मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी सी.पी गुरनानी ने कहा कि कंपनी नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में निवेश कर रही है, क्योंकि वे समाधानों को तैयार करने और प्रदान करने का हिस्सा हैं। 

पढ़ें- भारतीय कंपनी Detel ने पेश किया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, जबर्दस्त हैं खूबियां

पढ़ें- शहर में भी लागू हो मनरेगा, मोदी सरकार को अर्थशास्त्री जयां द्रेज का सुझाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा