1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. टेलिकॉम कंपनियों ने दी श्रद्धां‍जलि, कहा ‘भारत में आधुनिक दूरसंचार प्रणाली के जनक थे अटल’

टेलिकॉम कंपनियों ने दी श्रद्धां‍जलि, कहा ‘भारत में आधुनिक दूरसंचार प्रणाली के जनक थे अटल’

 Published : Aug 17, 2018 05:20 pm IST,  Updated : Aug 17, 2018 05:41 pm IST

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मृत्‍यु पर राजनीति के साथ ही उद्योग जगत ने भी उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

atal ji- India TV Hindi
atal ji

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मृत्‍यु पर राजनीति के साथ ही उद्योग जगत ने भी उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। देश के दूरसंचार उद्योग के अग्रणी उद्योगपतियों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देश में ‘आधुनिक दूरसंचार व्यवस्था’ का जनक बताया। वाजपेयी का गुरुवार को 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

Related Stories

अटल बिहारी वाजपेयी  को श्रद्धांजलि देते हुए भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन और भारती एयरटेल के संस्थापक सुनील भारती मित्तल ने कहा कि वह महान आर्थिक सुधारक थे। उन्हें सही मायनों में भारत में आधुनिक दूरसंचार प्रणाली की शुरुआत करने वाला कहा जाना चाहिये। उन्‍होंने कहा कि वाजपेयी के समय 1999 राष्ट्रीय दूरसंचार नीति लाई गई जिससे उद्योग को शुरुआती दौर की चुनौतियों से उबरने में मदद मिली।

स्‍वर्णिम चतुर्भुज: अटल जी के इस ड्रीम प्रोजेक्‍ट से मिली तरक्‍की की रफ्तार, दुनिया भी करती है सलाम

उद्योगपति एवं सांसद राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी को देश में दूरसंचार क्षेत्र को खोलने के लिये याद किया जायेगा। चंद्रशेखर की बीपीएल मोबाइल सर्विस कंपनी थी। चंद्रशेखर ने कहा कि वाजपेयी ने देश में दूरसंचार क्षेत्र के विस्तार के लिये नीतिगत पहल की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा