नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण की महामारी की रोक-थाम के लिए लागू पाबंदियों के मद्देनजर मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने ग्राहकों के लिए अक्षय तृतीया पर ऑनलाइन सोना खरीदने की सुविधा शुरू की है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर प्रॉमिसटूप्रोटेक्ट अभियान शुरु किया है, जिसमें सोने की कीमत और सोने की सुरक्षा का वादा किया गया है।
Related Stories
कंपनी की विज्ञप्ति के अनुसार पूरे देश में लॉकडाउन के कारण लोग अपने घरों पर रहने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में कंपनी उन्हें इस अक्षय तृतीया पर घर से ही सोने की खरीद की सुविधा प्रदान कर रही है। इस नई पेशकश के बारे में बात करते हुए मालाबार ग्रुप के चेयरमैन एम.पी. अहमद ने कहा कि जो लोग इस समय में एक सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए सोना सही मौका प्रदान करता है।
अभियान के तहत ग्राहक 26 अप्रैल, 2020 तक ऑनलाइन सोना बुक करा सकते हैं। अहमद ने कहा कि अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना बहुत से लोग शुभ मानते हैं। उनकी इस इच्छा को पूरा करने के लिए हमनें सुरक्षित और घर बैठे खरीदारी का विकल्प उपलब्ध कराया है। मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के दुनियाभर में 250 से ज्यादा रिटेल स्टोर हैं। अहमद ने बताया कि इस दौरान ऑनलाइन बुक किए गए गोल्ड या डायमंड की डिलीवरी लॉकडाउन खत्म होने और स्थिति सामान्य होने पर की जाएगी।