1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Today Petrol Diesel Price: चुनाव परिणाम आते ही लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल, डीजल के दाम

Today Petrol Diesel Price: चुनाव परिणाम आते ही लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल, डीजल के दाम

 Edited By: India TV Business Desk
 Published : May 24, 2019 10:41 am IST,  Updated : May 24, 2019 10:48 am IST

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 71.39 रुपये, 73.46 रुपये, 77 रुपये और 74.10 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

Today Petrol diesel prices- India TV Hindi
Today Petrol diesel prices Image Source : SOCIAL MEDIA

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि दर्ज की गई। पेट्रोल और डीजल की महंगाई के झटके फिर लगातार दूसरे दिन लगे। तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को फिर तेल के दाम बढ़ा दिए। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम 14 पैसे जबकि चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 16 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 71.39 रुपए, 73.46 रुपए, 77 रुपए और 74.10 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। डीजल के दाम भी चारों महानगरों में बढ़कर क्रमश: 66.45 रुपए, 68.21 रुपए, 69.63 रुपए और 70.24 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। दो दिनों में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल 22 पैसे, जबकि चेन्नई में 23 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। वहीं, डीजल के दाम दो दिनों में दिल्ली और कोलकाता में 25 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 27 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं।

पेट्रोल के दाम में लगातार पांचवें दिन तेजी

इससे पहले गुरुवार को पेट्रोल के दाम 71.25 रुपए और डीजल 66.29 रुपए प्रति लीटर थे। यह लगातार पांचवां दिन है जब पेट्रोल के दाम में तेजी आई है। मई के दूसरे हफ्ते में पेट्रोल के रेट में 2 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 1 रुपए प्रति लीटर तक की कमी आई थी। इसके बाद से तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा