1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. TRAI का आरोप, कॉलड्रॉप छिपाने के लिये Aircel, Voda, idea यूज कर रही हैं टैक्‍नोलॉजी

TRAI का आरोप, कॉलड्रॉप छिपाने के लिये Aircel, Voda, idea यूज कर रही हैं टैक्‍नोलॉजी

 Published : Jun 22, 2016 09:17 am IST,  Updated : Jun 22, 2016 09:17 am IST

दूरसंचार नियामक TRAI ने देश की प्रमुख टेलिकॉम कंपनी एयरसेल, वोडाफोन और idea पर कॉलड्रॉप की जानकारी छिपाने के लिए धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

TRAI ने लगाया Aircel, Voda, idea पर आरोप, कॉलड्रॉप छिपाने के लिये यूज कर रही हैं टैक्‍नोलॉजी- India TV Hindi
TRAI ने लगाया Aircel, Voda, idea पर आरोप, कॉलड्रॉप छिपाने के लिये यूज कर रही हैं टैक्‍नोलॉजी

 नई दिल्‍ली। दूरसंचार नियामक TRAI ने देश की प्रमुख टेलिकॉम कंपनी एयरसेल, वोडाफोन और idea पर कॉलड्रॉप की जानकारी छिपाने के लिए धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। ट्राई के मुताबिक एयरसेल, वोडाफोन और आइडिया जैसी प्रमुख कंपनियां मुंबई में गलत तरीके से कॉल ड्राप छिपाने की प्रौद्योगिकी या आरएलटी का उपयोग कर रही हैं।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI ) ने मुंबई में अपने परीक्षण रिपोर्ट में कहा है, अधिकतर कंपनियां नेटवर्क में सुधार पर ध्यान दे रही हैं। हालांकि एयरसेल, वोडाफोन तथा आइडिया द्वारा आरएलटी का उपयोग (कॉल खत्म करने का समय) सही नहीं है और उसका तत्काल समाधान किये जाने की जरूरत है।

सूत्रों के अनुसार दूरसंचार कंपनियां कॉल ड्राप को छिपाने के लिये आरएलटी का उपयोग कर रही हैं। इस प्रौद्योगिकी के उपयोग की मदद से अगर कोई ग्राहक खराब नेटवर्क कवरेज क्षेत्र में जाता है तो कॉल कटता नहीं है और बना रहता है और इसके लिये उसे बिल का भुगतान करना होता है। यह परीक्षण 10 से 13 मई के दौरान करीब 580 किलोमीटर के क्षेत्र में किया गया।

ज्यादातर दूरसंचार कंपनियों के नेटवर्क की गुणवत्ता सुधरी, कॉल ड्रॉप के मोर्चे पर और सुधार की जरूरत

वोडाफोन ने शुरू की ‘गेट-अ-गिफ्ट’ योजना, उपहार में फोन, बाइक, कार और सोना देगी कंपनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा