1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. त्रिपुरा में सरकार ने की वेतन में 19.68 प्रतिशत की वृद्धि, 2.45 लाख कर्मचारियों व पेंशनभोगियों को मिलेगा फायदा

त्रिपुरा में सरकार ने की वेतन में 19.68 प्रतिशत की वृद्धि, 2.45 लाख कर्मचारियों व पेंशनभोगियों को मिलेगा फायदा

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 13, 2017 07:00 pm IST,  Updated : Jun 13, 2017 07:01 pm IST

त्रिपुरा सरकार ने मंगलवार को अपने 2.45 लाख कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए उच्च वेतन और भत्तों की घोषणा की है।

त्रिपुरा में सरकार ने की वेतन में 19.68 प्रतिशत की वृद्धि, 2.45 लाख कर्मचारियों व पेंशनभोगियों को मिलेगा फायदा- India TV Hindi
त्रिपुरा में सरकार ने की वेतन में 19.68 प्रतिशत की वृद्धि, 2.45 लाख कर्मचारियों व पेंशनभोगियों को मिलेगा फायदा

अगरतला। त्रिपुरा सरकार ने मंगलवार को अपने 2.45 लाख कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए उच्च वेतनमान और भत्तों की घोषणा की है। राज्य में फरवरी 2018 में चुनाव होने वाले हैं।

कैबिनेट की बैठक के बाद वित्तमंत्री भानुलाल साहा ने कहा कि गंभीर वित्तीय संकट के बावजूद सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों के वेतन में 14.2 प्रतिशत की वृद्धि के मुकाबले 19.68 प्रतिशत की वृद्धि करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इस वृद्धि से एक अप्रैल से प्रभावी वेतनमान और भत्ते के तहत सालाना 1,282 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा