1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. GST लागू होने के बाद TV और AC होंगे महंगे, स्मार्टफोन सहित इन चीजों के घटेंगे दाम

GST लागू होने के बाद TV और AC होंगे महंगे, स्मार्टफोन सहित इन चीजों के घटेंगे दाम

 Written By: Manish Mishra
 Published : May 28, 2017 05:28 pm IST,  Updated : May 28, 2017 05:28 pm IST

GST में TV, AC, वॉशिंग मशीन, फ्रीज और एरेटेड ड्रिंक्स जैसे उत्पाद महंगे होंगे, जबकि स्मार्टफोन, छोटी कारें तथा रोजमर्रा के इस्तेमाल के उत्पाद सस्ते होंगे।

New Tax Regime : GST लागू होने के बाद TV और AC होंगे महंगे, स्मार्टफोन सहित इन चीजों के घटेंगे दाम- India TV Hindi
New Tax Regime : GST लागू होने के बाद TV और AC होंगे महंगे, स्मार्टफोन सहित इन चीजों के घटेंगे दाम

नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (GST) व्यवस्था में TV, AC, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और एरेटेड ड्रिंक्स जैसे उत्पाद महंगे होंगे, जबकि स्मार्टफोन, छोटी कारें तथा रोजमर्रा के इस्तेमाल के उत्पाद सस्ते होंगे। GST को एक जुलाई से लागू करने की योजना है। GST परिषद द्वारा करीब 1,200 वस्तुओं और 500 सेवाओं की दरों को अंतिम रूप दिया गया है। इनके विश्लेषण से पता चलता है कि साबुन और दंतमंजन जैसे रोजमर्रा के उत्पाद GST में सस्ते हो जाएंगे। वहीं ताजा फल, सब्जियां, दालें, ब्रेड और दूध को किसी भी कर से छूट दी गई है।

यह भी पढ़ें : सोचे गए लाभ की तुलना में काफी कम मिलेगा GST का लाभ, विभिन्‍न कर दरों के साथ बहुत जटिल है ढांचा : Nomura

GST में सस्‍ती होंगी ये चीजें और सेवाएं

GST लागू होने के बाद फ्लाइट की इकनॉमी श्रेणी में यात्रा कुछ सस्ती हो जाएगी। इसी तरह टैक्सी सेवाएं भी सस्ती होंगी। GST में इन पर पांच प्रतिशत कर लगेगा, जबकि अभी तक इन पर 6 प्रतिशत कर लगता है। GST में खाद्यान्न भी सस्ता हो सकता है। इन्‍हें शून्य दर वाली जिंसों की श्रेणी में रखा गया है। अभी कुछ राज्य खाद्यान्न पर दो से पांच प्रतिशत का खरीद कर लगाते हैं जो GST में समाप्त हो जाएगा। GST परिषद ने इसी महीने 1,200 वस्तुओं ओर 500 सेवाओं को 5,12, 18 और 28 प्रतिशत की चार कर स्लैब में रखा है। कुछ कमोडिटीज जैसे प्रोसेस्‍ड फूड, कनफेक्शनरी उत्पाद और आइसक्रीम पर कर की दर 22 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत पर आ जाएगी, वहीं शैंपू, परफ्यूम और मेक अप उत्पादों के लिए कर की दर मौजूदा के 22 प्रतिशत से बढ़कर 28 प्रतिशत हो जाएगी। हालांकि, रीयल एस्टेट क्षेत्र को GST के दायरे से बाहर रखा गया है, लेकिन निर्माणाधीन संपत्तियों पर 12 प्रतिशत की दर से कर लगेगा। अभी इस पर 15 प्रतिशत सेवा कर लगता है।

तस्‍वीरों में देखिए GST के तहत किन चीजों पर कितना देना होगा टैक्‍स और सेस

GST tax rates

tax-free (2)   IndiaTV Paisa

5-percent-tax IndiaTV Paisa

12percent-tax (1)IndiaTV Paisa

18percent-tax IndiaTV Paisa

28-percent-tax IndiaTV Paisa

GST में मोटरसाइकिल्‍स भी कुछ सस्ती हो सकती हैं। इन पर कर की दर करीब एक प्रतिशत कम होकर 28 प्रतिशत रह जाएगी। इलेक्टि्रक दोपहिया और तिपहिया वाहनों पर कर की दर 14 से घटकर 12 प्रतिशत रह जाएगी। साबुन और टूथपेस्ट पर कर की दर GST में 25-26 से 18 प्रतिशत पर आ जाएगी। GST में पैक सीमेंट सस्ता होगा। इस पर कर की दर घटकर 28 प्रतिशत रह जाएगी, जो अभी 31 प्रतिशत बैठती है। GST में आयुर्वेदिक दवाओं सहित दवाओं पर कर की दर 13 से घटकर 12 प्रतिशत पर आ जाएगी। स्मार्टफोन भी GST में सस्ता हो जाएगा। इन पर अभी कर का प्रभाव 13.5 प्रतिशत है। GST में इन पर 12 प्रतिशत कर लगाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा पूजा के सामान, हवन में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, बीड़ी और कुमकुम को कर मुक्तता की श्रेणी में रखा गया है। मनोरंजन, केबल और डीटीएच सेवाओं पर कर की दर कम होगीं राज्यों द्वारा लगाया जाने वाला मनोरंजन कर GST मंे समाहित हो जाएगा और इस पर प्रभावी कर की दर 18 प्रतिशत होगी। फिलहाल इन सेवाओं पर राज्यों में 10 से 30 प्रतिशत का मनोरंजन कर लगता है। साथ ही 15 प्रतिशत का सेवा कर भी लगता है।

यह भी पढ़ें : दो साल में आम आदमी भी कर सकेंगे सैटेलाइट फोन का इस्‍तेमाल, BSNL शुरू करेगी सर्विस

GST में ये चीजें और सेवाएं हो जाएंगी महंगी

GST व्यवस्था में पांच सितारा होटलों पर कर का बोझ बढ़ेगा, जबकि नॉन-एसी रेस्तरां पर कर घटेगा। फिलहाल नॉन एसी रेस्तरां पर 12.5 से 20 प्रतिशत का राज्य वैट लगता है। वहीं एसी रेस्‍टूरेंट्स पर राज्यों के वैट के अलावा छह प्रतिशत का सेवा कर लगता है। GST व्यवस्था में नॉन-एसी और बिना शराब लाइसेंस वाले रेस्तरांओं पर 12 प्रतिशत की दर से कर लगेगा। वहीं AC और शराब लाइसेंस वाले रेस्तरांओं पर 18 प्रतिशत कर लगेगा। पांच सितारा या उससे अधिक के रेस्तरांओं पर 28 प्रतिशत कर लगेगा। सौर पैनलों पर कर में भारी बढ़ोतरी होगी। यह अभी शून्य से पांच प्रतिशत है जो कि GST में 18 प्रतिशत हो जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा