1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. उत्‍तर प्रदेश सरकार ने आलू खरीद को लेकर तैयार किया नया प्रस्ताव, 79 रुपए बढ़ाया समर्थन मूल्‍य

उत्‍तर प्रदेश सरकार ने आलू खरीद को लेकर तैयार किया नया प्रस्ताव, 79 रुपए बढ़ाया समर्थन मूल्‍य

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Jan 08, 2018 12:26 pm IST,  Updated : Jan 08, 2018 12:26 pm IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सड़कों पर आलू फेंके जाने की घटना के बाद अब सरकार ने इस पर फैसला ले लिया है। अब सरकार ने आलू का समर्थन मूल्य 79 रुपए बढ़ा दिया है।

Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Aadityanath- India TV Hindi
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Aadityanath

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सड़कों पर आलू फेंके जाने की घटना के बाद अब सरकार ने इस पर फैसला ले लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा था कि जरूरत पड़ी तो सरकार आलू का समर्थन मूल्य बढ़ा सकती है। इसके बाद अब सरकार ने आलू का समर्थन मूल्य 79 रुपए बढ़ा दिया है।  कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आलू का समर्थन मूल्य 487 से बढाकर 566 रुपए करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इसे मूंजरी के लिए भेजा जाएगा।

प्रस्ताव के मुताबिक आलू की खरीद इस बार 1 मार्च से ही शुरू हो जाएगी। इसके अलावा स्टैंडर्ड आलू न होने की वजह से इस बार किसानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। सरकार हर साइज का आलू खरीदेगी। सू़त्रों के मुताबिक पिछले साल सिर्फ स्टैंडर्ड साइज के आलू ही खरीदे गए थे।

इधर आलू के मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा है कि सरकार किसानों की आत्महत्या के मामलों को छिपा रही है। आलू खरीदा नहीं गया इसीलिए यह राजधानी की सड़कों पर दिखाई दे रहा है। अब नया आलू आने वाला है लेकिन इसके लिए भी सरकार की पूरी तैयारी नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा