1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. और गहराया US-China Trade War, ट्रंप ने चीन के समूचे 505 अरब डॉलर के आयात पर शुल्क लगाने की दी धमकी

और गहराया US-China Trade War, ट्रंप ने चीन के समूचे 505 अरब डॉलर के आयात पर शुल्क लगाने की दी धमकी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 21, 2018 11:59 am IST,  Updated : Jul 21, 2018 11:59 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक साक्षात्कार में कहा कि वह जरूरत पड़ने पर चीन के पूरे आयात पर शुल्क लगाने को तैयार हैं।

Xi Jinping And Donald Trump- India TV Hindi
Xi Jinping And Donald Trump

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक साक्षात्कार में कहा कि वह जरूरत पड़ने पर चीन के पूरे आयात पर शुल्क लगाने को तैयार हैं। ट्रंप ने अमेरिकी समाचार चैनल सीएनबीसी से बातचीत के दौरान 2017 में अमेरिका को चीन के पूरे 505.5 अरब डॉलर के आयात का जिक्र करते हुए कहा कि मैं 500 अरब डॉलर तक जाने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि मैं यह राजनीति के लिए नहीं कर रहा हूं। मैं यह अपने देश की भलाई के लिए यह कर रहा हूं। हम चीन द्वारा लंबे समय तक ठगे गए हैं।

ट्रंप ने साक्षात्कार में यह दावा फिर से दोहराया कि व्यापार समेत विभिन्न मुद्दों पर अमेरिका का लाभ उठाया जाता रहा है। उन्होंने चीन के बारे में कहा कि मैं यह नहीं चाहता हूं कि वे डरें। हम बस यह चाहते हैं कि वह उचित काम करें। मैं सच में राष्ट्रपति शी को बहुत पसंद करता हूं। लेकिन यह अनुचित था।

उन्होंने फेडरल रिजर्व पर नाखुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं रोमांचित नहीं हूं। क्योंकि हम जब भी ऊपर बढ़ते हैं वे फिर से ब्याज दर बढ़ा देना चाहते हैं। चीन ने इतिहास का सबसे बड़ा व्यापार युद्ध शुरू करने के लिये अमेरिका की आलोचना की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा