1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अमेरिका में कॉल सेंटर घोटाला मामले में भारतीय मूल के 20 लोगों को जेल, हजारों लोगों के साथ किया था लाखों डॉलर का फ्रॉड

अमेरिका में कॉल सेंटर घोटाला मामले में भारतीय मूल के 20 लोगों को जेल, हजारों लोगों के साथ किया था लाखों डॉलर का फ्रॉड

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Jul 21, 2018 03:34 pm IST,  Updated : Jul 24, 2018 08:03 pm IST

अमेरिका में लाखों डॉलर के पुराने कॉल सेंटर घोटाला मामले में भारतीय मूल के 21 व्यक्तियों को 20 साल तक की सजा मिली है।

Call Centre Scam- India TV Hindi
Call Centre Scam

न्यूयॉर्क। अमेरिका में लाखों डॉलर के पुराने कॉल सेंटर घोटाला मामले में भारतीय मूल के 21 व्यक्तियों को 20 साल तक की सजा मिली है। यह मामला भारत से चलाए जा रहे एक कॉल सेंटर के जरिए अमेरिका में हजारों लोगों के साथ हुई लाखों डॉलर की धोखाधड़ी से जुड़ा है। अमेरिका के अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस ने कहा कि 21 लोगों को चार से 20 साल तक की सजा दी गयी है। कई अन्य आरोपियों को सजा पूरी होने पर भारत भेज दिया जाएगा।

सेशंस ने कहा कि यह मामला वृद्ध लोगों के साथ धोखाधड़ी को रोकने तथा अमेरिकी लोगों के सबसे असुरक्षित वर्ग को फंसने से बचाने के हमारे प्रयासों का आज तक की तारीख की सबसे बड़ी जीत है।

अभियोजन पक्ष के वकीलों ने कहा कि भारत स्थित कॉल सेंटर विभिन्न टेलीफोन धोखाधड़ी योजनाओं के जरिये बुजुर्गों एवं वैध शरणार्थियों समेत असुरक्षित अमेरिकी नागरिकों को शिकार बनाते हैं। इस मामले में भारत के अहमदाबाद स्थित कॉल सेंटरों से लक्ष्य करके अमेरिकी लोगों को बार-बार फोन कर के धोखाधड़ी वाली योजनाओं में फंसाया गया।

इस मामले में भारत में रह रहे 32 अन्य लोगों तथा पांच भारतीय कॉल सेंटरों को भी अभियुक्त बनाया गया है। हालांकि, इन्हें अभी सजा नहीं सुनाई गयी है। इससे पहले इसी मामले में तीन अन्य भारतीय लोगों को सजा सुनायी जा चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा