1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. डेयरी किसानों की सहायता के लिए ई-गोपाला ऐप का वेब संस्करण शुरू

डेयरी किसानों की सहायता के लिए ई-गोपाला ऐप का वेब संस्करण शुरू

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 29, 2021 09:06 pm IST,  Updated : Aug 29, 2021 09:06 pm IST

इस अवसर पर रूपाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'डिजिटल इंडिया' के सपने के अनुरूप, एनडीडीबी दूध उत्पादकों के लिए प्रौद्योगिकी संचालित गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है।

डेयरी किसानों की सहायता के लिए ई-गोपाला ऐप का वेब संस्करण शुरू- India TV Hindi
डेयरी किसानों की सहायता के लिए ई-गोपाला ऐप का वेब संस्करण शुरू Image Source : GOPALA

नई दिल्ली: डेयरी किसानों की सहायता के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) द्वारा विकसित ई-गोपाला एप्लिकेशन का वेब संस्करण शनिवार को शुरू किया गया। एक बयान में कहा गया कि ई-गोपाला एप्लिकेशन और आईएमएपी वेब पोर्टल का वेब संस्करण शुरू कर दिया गया है। यह वेब पोर्टल डेयरी पशुओं की बेहतर उत्पादकता के लिए डेयरी किसानों को रियल टाइम डेटा उपलब्ध कराएगा। 

बयान के अनुसार केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने एनडीडीबी के अध्यक्ष मीनेश शाह की उपस्थिति में इस पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रूपाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'डिजिटल इंडिया' के सपने के अनुरूप, एनडीडीबी दूध उत्पादकों के लिए प्रौद्योगिकी संचालित गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा