1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. स्विगी, जोमैटो और फूडपांडा समेत 10 ऑनलाइन कंपनियों ने 5,000 रेस्तराओं को अपनी लिस्ट से बाहर किया

स्विगी, जोमैटो और फूडपांडा समेत 10 ऑनलाइन कंपनियों ने 5,000 रेस्तराओं को अपनी लिस्ट से बाहर किया

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 10, 2018 07:42 pm IST,  Updated : Oct 10, 2018 07:42 pm IST

स्विगी, जोमैटो और फूडपांडा समेत 10 ऑनलाइन फूड डीलीवरी कंपनियों ने खाद्य FSSAI से मंजूरी नहीं पाने वाले 5,000 रेस्तराओं को अपनी लिस्ट से बाहर कर दिया है।

Zomato, Swiggy, Foodpanda, FSSAI- India TV Hindi
Zomato, Swiggy, Foodpanda, 7 others delist over 5,000 restaurants: FSSAI

नई दिल्ली: स्विगी, जोमैटो और फूडपांडा समेत 10 ऑनलाइन फूड डीलीवरी कंपनियों ने खाद्य सुरक्षा नियामक संस्था फूड सेफ्टी ऐंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) से मंजूरी नहीं पाने वाले 5,000 रेस्तराओं को अपनी लिस्ट से बाहर कर दिया है।

एफएसएसएआई ने जुलाई महीने में कंपनियों से कहा था कि वे बिना लाइसेंस के और गैर-पंजीकृत रेस्तराओं को 30 सितंबर तक अपनी लिस्ट से बाहर करें। जिसके बाद इन कंपनियों की तरफ से यह कार्यवाही की गई है।

एफएसएसएआई ने एक बयान में कहा कि इन फूड ऐग्रिगेटर्स को कहा गया है कि वे हटाए गए होटलों/रेस्तराओं की जानकारी साझा करें ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जा सके।' संस्था ने कहा कि एक बार लिस्ट मिल जाने पर इसे सरकारी एजेंसियों के साथ साझा कर दिया जाएगा ताकि नियमों को ताक पर रखनेवालों पर कार्रवाई की जा सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा