1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. प्रॉपर्टी खरीदने में आ रही हैं मुश्किलें? इन 9 टिप्स को करें फॉलो चुटकियों में हो जाएगा काम

प्रॉपर्टी खरीदने में आ रही हैं मुश्किलें? इन 9 टिप्स को करें फॉलो चुटकियों में हो जाएगा काम

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Nov 07, 2024 06:59 am IST,  Updated : Nov 07, 2024 06:59 am IST

Property News : फाइनेंशियल बर्डन से बचना चाहते हैं तो अपने बजट के हिसाब से घर खरीदें। घर खरीदने के लिए एक बजट तय करें। साथ ही यह भी तय करें कि आपको कितने बड़े घर या कितने बड़े साइज के फ्लैट की नीड है।

प्रॉपर्टी न्यूज- India TV Hindi
प्रॉपर्टी न्यूज Image Source : PIXABAY

Property News : घर हो, फ्लैट हो या प्लॉट, इन्हें खरीदना एक बड़ा टास्क होता है। ये काफी अधिक कीमत के सौदे होते हैं। अक्सर यह एक आम आदमी के जीवन की सबसे बड़ी खरीदारी होती है। इसलिए इन सौदों में थोड़ी सी भी चूक आपको बहुत भारी पड़ सकती है। ऐसे में एक अच्छी प्लानिंग के साथ और अच्छे से विचार-विमर्श करके ये खरीदारी करनी चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जो आपकी प्रॉपर्टी की खरीदारी में बहुत काम आएंगे। आइए जानते हैं।

बहुत काम आएंगे ये 9 टिप्स

 

  1. प्रॉपर्टी की डील करने से पहले उस एरिया में लोगों से मिलें और प्रॉपर्टीज के एवरेज रेट्स के बारे में जानकारी लें। इसके बाद डिवेलपर के साथ चर्चा करके डील को किफायती बनाएं।
  2. डिवेलपर्स और सेलर्स फेस्टिव सीजन में होम बायर्स के लिए ऑफर्स और डिस्काउंट लेकर आते हैं। आप इन ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं।
  3. फाइनेंशियल बर्डन से बचना चाहते हैं तो अपने बजट के हिसाब से घर खरीदें। घर खरीदने के लिए एक बजट तय करें। साथ ही यह भी तय करें कि आपको कितने बड़े घर या कितने बड़े साइज के फ्लैट की नीड है।
  4. आपके जो मित्र या पड़ोसी पहले घर खरीद चुके हैं, उनसे चर्चा करें। वे आपको बिक्री के लिए उपलब्ध घरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं। इसके बाद सीधे घर मालिक से संपर्क करें।
  5. अगर डिवेलपर और बायर के बीच कोई एजेंट नहीं होगा तो कमीशन बचेगा। इसलिए कोशिश करें कि घर सीधे डिवलेपर या सेलर्स से खरीदें। इस तरह आप कीमत पर 5 फीसदी तक की बचत कर सकते हैं।
  6. किसी हाउसिंग प्रोजेक्ट में प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं, तो यह जान लें कि डिवेलपर ने सभी तरह की परमिशन कानूनी रूप से प्राप्त की हुई है।
  7. कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा कैश पेमेंट करें, इससे आपको अधिक छूट मिल पाएगी। क्योंकि एकमुश्त पेमेंट करने पर डिवेलपर कम कीमत पर घर बेचते हैं।
  8. अंडर कंस्ट्रक्शन घरों की तुलना में रेडी टू मूव घर अधिक महंगे होते हैं। अंडर कंस्ट्रक्शन घरों के लिए आप अधिक डिस्काउंट भी पा सकते हैं।
  9. अगर 2-4 ग्राहक एक ही प्रोजेक्ट में ग्रुप में घर खरीदते हैं, तो डिवेलपर एक्स्ट्रा डिस्काउंट दे सकता है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा