1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बैंक लोन और डिपोजिट ग्रोथ तीसरी तिमाही में लगा गया गोता, RBI का लेटेस्ट डाटा

बैंक लोन और डिपोजिट ग्रोथ तीसरी तिमाही में लगा गया गोता, RBI का लेटेस्ट डाटा

 Published : Feb 21, 2025 08:44 pm IST,  Updated : Feb 21, 2025 08:48 pm IST

केंद्रीय बैंक के मुताबिक, कुल सावधि जमा में सात प्रतिशत या उससे अधिक ब्याज दर वाली जमाओं की हिस्सेदारी एक साल पहले के 61. 4 प्रतिशत से बढ़कर दिसंबर 2024 में 70. 8 प्रतिशत हो गई।

दिसंबर 2024 में वरिष्ठ नागरिकों के पास कुल जमा का 20. 2 प्रतिशत हिस्सा था।- India TV Hindi
दिसंबर 2024 में वरिष्ठ नागरिकों के पास कुल जमा का 20. 2 प्रतिशत हिस्सा था। Image Source : FILE

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान बैंक लोन के साथ-साथ जमा में भी क्रमिक रूप से गिरावट देखी गई। बैंक लोन वृद्धि (वर्ष-दर-वर्ष) सितंबर 2024 में 12. 6 प्रतिशत से घटकर दिसंबर 2024 में 11. 8 प्रतिशत हो गई, जबकि कुल जमा में मामूली कम गति से 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि जुलाई-सितंबर अवधि में 11. 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। पीटीआई की खबर के मुताबिक, शिड्यूल कॉमर्शियल बैंकों के बकाया लोन - दिसंबर 2024' पर आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, पर्सनल लोन, जिसका कुल लोन में बड़ा हिस्सा (31. 5 प्रतिशत) है, ने सलाना ग्रोथ में 13. 7 प्रतिशत (एक तिमाही पहले 15. 2 प्रतिशत) की कमी दर्ज की।

इस लोन में आई तेजी

खबर के मुताबिक, कृषि और उद्योग क्षेत्रों को दिए जाने वाले लोन में भी वृद्धि में कुछ कमी दर्ज की गई। दूसरी तरफ, 2024-25 की तीसरी तिमाही के दौरान व्यापार, वित्त और पेशेवर/दूसरी सेवाओं के लिए बैंक लोन में तेजी आई। आंकड़ों से पता चला है कि सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों को लोन देने में दिसंबर 2024 में 5.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि पिछली तिमाही में यह 0.

3 प्रतिशत थी। कुल लोन में इसकी हिस्सेदारी 13.6 प्रतिशत रही।

दिसंबर 2024 में बचत जमा

रिजर्व बैंक का कहना है कि बैंक ने लोन राशि के आधे से अधिक हिस्से पर 8 प्रतिशत से 10 प्रतिशत से कम ब्याज दर लगाई और लगभग 16 प्रतिशत लोन 8 प्रतिशत से कम ब्याज दर पर थे; बाकी लोन 10 प्रतिशत या उससे अधिक ब्याज दर पर थे। शिड्यूल कॉमर्शियल बैंकों में जमा- दिसंबर 2024' के आंकड़ों से पता चला है कि दिसंबर 2024 में बचत जमा में 5. 1 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में सावधि जमा में 14. 3 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) की वृद्धि हुई है। नतीजा यह हुआ कि, कुल जमा में सावधि जमा की हिस्सेदारी एक साल पहले के 60. 3 प्रतिशत से बढ़कर 62. 1 प्रतिशत हो गई।

कुल सावधि जमा का हाल

केंद्रीय बैंक ने आगे कहा कि कुल सावधि जमा में सात प्रतिशत या उससे अधिक ब्याज दर वाली जमाओं की हिस्सेदारी एक साल पहले के 61. 4 प्रतिशत से बढ़कर दिसंबर 2024 में 70. 8 प्रतिशत हो गई। सावधि जमा पर रिटर्न में वृद्धि के साथ, अप्रैल-दिसंबर 2024 के दौरान जुटाई गई वृद्धिशील सावधि जमाओं का लगभग 79. 8 प्रतिशत एक से तीन साल की मूल परिपक्वता अवधि में रखा गया था; बकाया आधार पर, दो तिहाई से अधिक सावधि जमा इस परिपक्वता अवधि में थे और अन्य 11 प्रतिशत की मूल परिपक्वता अधिक थी। दिसंबर 2024 में वरिष्ठ नागरिकों के पास कुल जमा का 20. 2 प्रतिशत हिस्सा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा