4 सितंबर 2026, शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर देश के कई राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। हालांकि, यह छुट्टी पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होगी। RBI की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, अलग-अलग राज्यों और शहरों में त्योहार के आधार पर बैंक की छुट्टियां तय होती हैं।
4 सितंबर को जन्माष्टमी के कारण उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इस लिस्ट में गुजरात, मिजोरम, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, केरल, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मेघालय, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। वहीं, दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल समेत कुछ राज्यों में 4 सितंबर को बैंक शाखाएं खुली रहेंगी सकती हैं। इसलिए अगर आपको बैंक जाकर कोई जरूरी काम कराने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो पहले छुट्टी की स्थिति जरूर चेक कर लें।
ऑनलाइन बैंकिंग और UPI चलते रहेंगे
बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहकों के लिए डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं आमतौर पर उपलब्ध रहती हैं। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM जैसी सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, जिन कामों के लिए बैंक शाखा जाना जरूरी होता है, उन्हें छुट्टी के बाद ही कराया जा सकेगा। कैश, चेक, डॉक्यूमेंट्स जमा करने या अन्य ब्रांच से जुड़े जरूरी काम हैं तो उन्हें पहले निपटा लेना बेहतर होगा।
सितंबर में और किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक?
- 11 सितंबर- जयपुर में होने वाले नगर निगम के चुनाव की वजह से शहर के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 12 सितंबर- श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि के मौके पर असम में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 14 सितंबर- महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, गोवा और आंध्र प्रदेश में गणेश चतुर्थी, गणेश पूजा, वारासिद्धि विनायक व्रत, विनायक चतुर्थी, हरतालिका तीज के मौके पर सभी बैंक बंद रहेंगे।
- 15 सितंबर- गुजरात, ओडिशा और गोवा में संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष), नुआखाई महोत्सव, गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) के मौके पर सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 21 सितंबर- श्रीमंत शंकरदेव और श्री नारायण गुरु समाधि महोत्सव के मौके पर असम और केरल में सभी बैंकों की छु्ट्टी रहेगी।
- 22 सितंबर- झारखंड में कर्मा पूजा के मौके पर सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 23 सितंबर- महाराजा हरि सिंह की जयंती के मौके पर जम्मू और कश्मीर में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 25 सितंबर- सिक्किम में 25 सितंबर को इंद्रजात्रा त्योहार के मौके पर सभी बैंक बंद रहेंगे।
यह भी पढ़ें- फ्री लिमिट के बाद कैश निकालने से लेकर फेल ट्रांजैक्शन तक, केनरा बैंक और SBI कितना करता है चार्ज?