1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कैबिनेट का बड़ा फैसला, 24,657 करोड़ के 8 बड़े रेलवे प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, इन राज्यों की हुई मौज

कैबिनेट का बड़ा फैसला, 24,657 करोड़ के 8 बड़े रेलवे प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, इन राज्यों की हुई मौज

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Aug 09, 2024 10:18 pm IST,  Updated : Aug 09, 2024 10:30 pm IST

Cabinet decision : केंद्रीय कैबिनेट ने आज शुक्रवार को 8 बड़े रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। ये प्रोजेक्ट्स पूर्वी राज्यों पर फोकस्ड हैं।

रेल मंत्री- India TV Hindi
रेल मंत्री Image Source : FILE

Cabinet decision : पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को 8 बड़े रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। ये पूर्वी राज्यों में डेवलेपमेंट पर फोकस्ड प्रोजेक्ट्स हैं। इन 8 प्रोजेक्ट्स पर कुल 24,657 करोड़ रुपये खर्च होंगे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'पीएम मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट ने आज कुछ ऐतिहासिक फैसले लिये हैं। बजट 2024 में पीएम ने पूर्वी राज्यों के विकास के लिये अपने पूर्वोदय प्लान को पेश किया था। कैबिनेट का आज का फैसला बताता है कि सरकार ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों के विकास के लिए कमिटेड है। कैबिनेट ने इन राज्यों के विकास के लिए 8 रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। इन 8 प्रोजेक्ट्स में से 3 ओडिशा के पश्चिमी और दक्षिणी पार्ट के लिये हैं।'

लोगों की यात्रा होगी आसान

सरकार ने इन प्रोजेक्ट्स के संबंध में कहा है कि इससे संपर्क बढ़ेगा, यात्रा आसान होगी, तेल आयात में कमी आएगी और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल निर्णय के बारे में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए कहा कि प्रस्तावित परियोजनाएं संपर्क से वंचित क्षेत्रों को जोड़कर लॉजिस्टिक दक्षता में सुधार लाएंगी और परिवहन नेटवर्क को बेहतर बनाएंगी। इससे आपूर्ति श्रृंखला सुव्यवस्थित होगी और आर्थिक वृद्धि में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 24,657 करोड़ रुपये है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से 767 करोड़ किलोग्राम कार्बन उत्सर्जन कम होगा। यह 30 करोड़ पेड़ लगाने के बराबर है।

64 नए रेलवे स्टेशन बनेंगे

आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा गया, 'इन प्रोजेक्ट्स में 64 नए रेलवे स्टेशंस बनाए जाएंगे। जिससे छह (6) आकांक्षी जिलों (पूर्वी सिंहभूम, भदाद्रीकोठागुडेम, मलकानगिरी, कालाहांडी, नबरंगपुर, रायगढ़ा), 510 गांवों और लगभग 40 लाख आबादी को कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अतिरिक्त, यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल अजंता गुफाएं भारतीय रेलवे नेटवर्क से जुड़ी होंगी, जिससे बड़ी संख्या में पर्यटकों को सुविधा मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा