1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. करोड़ों की लग्जरी प्रॉपर्टी खरीदने में अक्सर बायर्स से हो जाती हैं ये 7 गलतियां, एक्सपर्ट बता रहे हैं कैसे बचें

करोड़ों की लग्जरी प्रॉपर्टी खरीदने में अक्सर बायर्स से हो जाती हैं ये 7 गलतियां, एक्सपर्ट बता रहे हैं कैसे बचें

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : May 28, 2025 06:37 am IST,  Updated : May 28, 2025 06:37 am IST

लग्जरी अपार्टमेंट खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि ये सिर्फ एक घर नहीं, एक लाइफस्टाइल का चुनाव होता है।

Luxury Apartment - India TV Hindi
लग्जरी अपार्टमेंट Image Source : FILE

रियल एस्टेट बाजार में लग्जरी प्रॉपर्टी की जबरदस्त डिमांड देखने को मिल रही है, और यह ट्रेंड बीते तीन सालों से लगातार बना हुआ है। मुंबई और बेंगलुरु के बाद अब गुरुग्राम और नोएडा भी लग्जरी हाउसिंग के हॉटस्पॉट बनकर उभरे हैं। गुरुग्राम में 100 करोड़ रुपये तक के अपार्टमेंट बिक चुके हैं, जबकि कई प्रोजेक्ट तो लॉन्चिंग के पहले ही दिन सोल्ड आउट हो गए। नोएडा में भी 8 से 10 करोड़ रुपये के लग्जरी अपार्टमेंट तेजी से खरीदे जा रहे हैं। लेकिन इतनी बड़ी इन्वेस्टमेंट के बावजूद कई खरीदार कुछ आम गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उन्हें बाद में पछताना पड़ रहा है।

इन्हीं गलतियों से कैसे बचा जाए, इस बारे में हमने बात की रियल एस्टेट के दिग्गज एक्सपर्ट और अंतरिक्ष इंडिया के सीएमडी राकेश यादव से। उन्होंने लग्जरी प्रॉपर्टी खरीदते वक्त ध्यान रखने वाली 5 अहम बातें साझा की हैं। आइए जानते हैं वो टिप्स जो इस बड़ी खरीद को स्मार्ट इन्वेस्टमेंट बना सकते हैं।

सिर्फ खूबसूरती को प्राथमिकता देना

मिस्टेक-1: अधिकांश लग्जरी प्रॉपर्टी खरीदने वाले बायर्स खूबसूरती को प्राथमिकता देते हैं। वे इटालियन मार्बल, मॉड्यूलर किचन और टेरेस व्यू से प्रभावित हो जाते हैं। लेकिन सिर्फ सुंदरता देखकर खरीदना गलत फैसला हो सकता है।

कैसे बचें: इंटीरियर से आगे सोचें। लेआउट की उपयोगिता, वेंटिलेशन, स्टोरेज और वास्तु के नियमों पर भी ध्यान दें। 

वास्तु शास्त्र को नजरअंदाज करना

मिस्टेक-2: कई लोग प्रॉपर्टी लेते वक्त वास्तु की जांच नहीं कराते, जिससे बाद में मानसिक असहजता या नेगेटिव एनर्जी महसूस होती है और रीसेल वैल्यू भी घट सकती है।

कैसे बचें: डील फाइनल करने से पहले किसी वास्तु एक्सपर्ट से सलाह लें। कई बार छोटी-मोटी दिशा की गड़बड़ी को बिना निर्माण तोड़े भी ठीक किया जा सकता है।

लीगल और स्ट्रक्चरल जांच न करना

मिस्टेक-3: महंगी प्रॉपर्टी होने का मतलब ये नहीं कि सब कुछ सही ही होगा। लीगल और स्ट्रक्चरल जांच जरूर करें। 

कैसे बचें: एक रियल एस्टेट वकील से डॉक्युमेंट्स चेक कराएं, साइट का स्ट्रक्चरल इंस्पेक्शन करें, खासकर अगर प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो गया है है।

लॉन्ग टर्म वैल्यू को नजरअंदाज करना

मिस्टेक-4: एक खूबसूरत प्रॉपर्टी अगर ओवरहाइप या ऐसे जगह पर है, जहां से कनेक्टिविटी का प्रॉब्लेम या लोकेशन सही नहीं है तो उसे खरीदने से बचें। प्रॉपर्टी खरीदने में लोकेशन को कभी भी नजर अंदाज नहीं करें। 

कैसे बचें: ऐसी जगह चुनें जहां इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो, भविष्य में ग्रोथ की संभावना हो और डिमांड स्थिर हो। 

सिक्योरिटी को हल्के में लेना

मिस्टेक-5:  लग्जरी प्रॉपर्टी में भी कई लोग सुरक्षा और निजता की जांच नहीं करते, जो भविष्य में परेशानी बन सकती है।

कैसे बचें: गेटेड कम्युनिटी, CCTV, स्मार्ट होम सिस्टम और पार्किंग जैसी सुविधाएं जरूर जांचें।

जल्दबाजी में फैसला लेना

मिस्टेक-6: खरीदार जल्दी डील फाइनल करने की जल्दबाजी में गलती कर बैठते हैं।

कैसे बचें: पूरा वक्त लें, विकल्पों की तुलना करें, वास्तु और बजट की जरूरत समझें, और किसी भरोसेमंद लग्जरी प्रॉपर्टी एक्सपर्ट से सलाह लें।

गलत एजेंट के साथ डील करना

मिस्टेक-7: कई बार गलत प्रॉपर्टी एजेंट गलत सौदा करा देते हैं। वह सही जानकारी नहीं देते हैं। 

कैसे बचें: सही एजेंट की तलाश करें जिसकी मार्केट में साख अच्छी हो। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा