1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IRCTC: अब Confirm Rail Ticket लेना हुआ आसान, जानिए कैसे मिलेगी चंद सेकेंड में कंफर्म टिकट

IRCTC: अब Confirm Rail Ticket लेना हुआ आसान, जानिए कैसे मिलेगी चंद सेकेंड में कंफर्म टिकट

 Edited By: India TV Business Desk
 Published : Sep 08, 2022 03:58 pm IST,  Updated : Sep 08, 2022 03:58 pm IST

Confirm Rail Ticket: रेल (Rail) से आज के समय में लगभग हर व्यक्ति सफर करता है, लेकिन कई बार हमें Confirm Rail Ticket नहीं मिल पाता है। अगर आप हमारे द्वारा बताए जा रहे कुछ टिप्स को फॉलो करते हैं तो आपका टिकट मिनटों में बुक हो जाएगा।

Confirm Rail Ticket- India TV Hindi
अब Confirm Rail Ticket लेना हुआ आसान Image Source : FILE

Highlights

  • Tatkal Ticket Booking के लिए दो अलग-अलग समय निर्धारित किए गए हैं
  • आपको IRCTC के वेबसाइट पर 10 बजे लॉग-इन करना होगा
  • आप UPI, Credit Card और Debit Card से भी पेमेंट कर सकते हैं

Confirm Rail Ticket: रेल (Rail) से आज के समय में लगभग हर व्यक्ति सफर करता है, लेकिन कई बार हमें Confirm Rail Ticket नहीं मिल पाता है। अगर अचानक से कहीं जाने की जरूरत पड़ गई तो एक रेल टिकट बुक करना पहाड़ चढ़ने जितना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप हमारे द्वारा बताए जा रहे कुछ टिप्स को फॉलो करते हैं तो आपका टिकट मिनटों में बुक हो जाएगा।  

Tatkal Ticket बुक करने के नियम

IRCTC अपने नियम और गाडलाइन में बदलाव करता आया है। Tatkal Ticket Booking के लिए दो अलग-अलग समय निर्धारित किए गए हैं। अगर आप AC का टिकट बुक करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको IRCTC के वेबसाइट (https://www.irctc.co.in/nget/train-search) पर 10 बजे लॉग-इन करना होगा। वहीं Sleeper Class Booking के लिए 11 बजे का समय निर्धारित किया गया है। जब भी आपको टिकट बुक करना हो आप वेबसाइट खुलने के 10 मिनट पहले से ही अपनी आईडी लॉग-इन कर लें। 

एक बार में ही Confirm Ticket

एक बार जब IRCTC का वेबसाइट खुल जाता है तो उस पर लाखों की संख्या में लोग टिकट बुक करने में लग जाते हैं। ऐसे में थोड़ा सा लेट करना आपको भारी पड़ सकता है। इसलिए जब 10 मिनट पहले आप वेबसाइट लॉग-इन करें, तब टिकट कहां से कहां के लिए बुक करना है? व्यक्ति का नाम क्या है? उसकी उम्र कितनी है? ये सारी जानकारी आप वेबसाइट में सेव कर के रख लें। उसके बाद जैसे ही 10 या 11 बजे वेबसाइट पर तत्काल टिकट बुक करने का ऑप्शन दिखे। आप फटाफट सारी जानकारी को भरते हुए टिकट बुक कर सकते हैं। इससे आपका टिकट बिना किसी परेशानी के बुक हो सकता है। 

टिकट बुक करते वक्त कैसे करते हैं पेमेंट

कई बार ऐसा देखा जाता है कि पेमेंट में देरी के चलते टिकट नही मिल पाता है और या तो वेटिंग लिस्ट (Waiting List) या फिर RAC में चला जाता है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए आपको नेटवर्क वाले स्थान पर टिकट बुक करने की कोशिश करनी चाहिए। क्योंकि जब आप टिकट बुक करने के लिए पेमेंट करते हैं तो आपके अकाउंट से पेमेंट डेबिट करने के लिए आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आता है। कम नेटवर्क वाले लोकेशन पर ओटीपी आने में समय लग जाता है ऐसे में आपका टिकट कंफर्म बुक नहीं हो पाता है। आप UPI, Credit Card, Debit Card, Net Banking और iMudra Wallet के जरिए अपना पेमेंट कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा