1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. CryptoCurrency बाजार में हाहाकार, Bitcoin 18,000 डॉलर के करीब पहुंचा, जानें, आगे का हाल

CryptoCurrency बाजार में हाहाकार, Bitcoin 18,000 डॉलर के करीब पहुंचा, जानें, आगे का हाल

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jun 19, 2022 12:41 pm IST,  Updated : Jun 19, 2022 12:41 pm IST

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि क्रिप्टोकरेंसी में भारी गिरावट की वजह वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और महंगाई है।

CryptoCurrency - India TV Hindi
CryptoCurrency  Image Source : INDIA TV

Highlights

  • बिटकॉइन की कीमत रविवार को गिरकर 18,319 डॉलर पर पहुंची
  • बिटकॉइन की कीमत में 2020 के अंत के बाद पहली इतनी बड़ी गिरावट
  • बाजार विशेषज्ञ आने वाले दिनों में और बड़ी गिरावट का लगा रहे अनुमान

CryptoCurrency में बिकवाली बढ़ने के साथ ही बिटकॉइन की कीमत 2020 के अंत के बाद पहली बार रविवार को 18,319 डॉलर पर पहुंच गई। कॉइनडेस्क के अनुसार बिटकॉइन, जो सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी है, वह 10.75 प्रतिशत टूटकर 19,000 डॉलर से नीचे पहुंच गया। पिछली बार बिटकॉइन नवंबर 2020 में इस स्तर पर था। इसके बाद बिटकॉइन 69,000 डॉलर के उच्चतम स्तर तक पहुंचा। इस स्तर पर पहुंचने के बाद से बिटकॉइन 70% से अधिक मूल्य खो चुका है।

इथेरियम में भी बड़ी गिरावट 

एक अन्य क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम भी हाल के हफ्तों में तेजी से गिरी है। इसमें शनिवार को भी गिरावट जारी रही। दुनिया भर में केंद्रीय बैंक तेज मुद्रास्फीति से निपटने के लिए ब्याज दरें बढ़ा रहे हैं, जिसके चलते निवेशक जोखिम वाली संपत्तियां को बेच रहे हैं। 

मार्केट कैप तेजी से नीचे आया

क्रिप्टोकरेंसी में बिकवाली आने से बिटकॉइन का मार्केट कैप केवल 367.68 अरब डॉलर रह गया है। इसी तरह इथेरियम का भाव भी बीते 24 घंटे में 8.30% और 7 दिन में 35% से ज्यादा गिरा है। इथेरियम का मार्केट कैप अब 121.95 अरब डॉलर रह गया है। 

आगे क्या और बड़ी गिरावट? 

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि क्रिप्टोकरेंसी में भारी गिरावट की वजह वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और महंगाई है। कोरोना महामारी के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी की ओर जा रही है। वहीं, रूस-युक्रेन युद्ध, बढ़ती महंगाई व फेडरल बैंक द्वारा की गई ब्याज दरों में वृद्धि ने बाजार का मूड खराब किया है। ऐसे में आने वाले दिनों में और बड़ी गिरावट आ सकती है। बिटक्वाइन टूटकर  14,000 डॉलर तक पहुंच सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा